भारतीय किसान यूनियन, किसान कांग्रेस व किसान संगठन द्वारा राज्यपाल के नाम तहसीलदार नरेश गुर्जर को ज्ञापन सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने बताया कि इस वर्ष औसत वर्षा सामान्य से दुगुनी हुई है। जिससे संपूर्ण तहसील में रबी की फसल में 90 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। इसकी वजह से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से फसल के हुए नुकसान के सर्वे के लिए विशेष गिरदावरी करवाने के लिए एक कमेटी बनाकर सर्वे करवाने की मांग की गई। कमेटी में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि और किसानों को शामिल करने की मांग की गई। ज्ञापन में किसानों को बीमा कंपनी द्वारा क्लेम नहीं दिया जाने, किसानों को केसीसी ऋण का क्लेम देकर ऋण को जमा करने सहित कई मांगे शामिल है। ज्ञापन में मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में सरपंच संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पूलाल मीणा, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर पराना, पूर्व सरपंच भंवरलाल सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Wrestlers Protest: विनेश फोगाट ने शेयर की खेल मंत्री को लिखी चिट्ठी, कहा- नहीं मांगा था ट्रायल्स से छूट
नई दिल्ली, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन करने वाले...
SWABHIMAN BHARAT : अंतरराष्ट्रीय स्तर के बोरीवली स्केटिंग रिंक, बॉक्सिंग और बास्केटबॉल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन संपन्न
मुबई : बोरिवली के विधायक सुनील राणे और आशीष शेलार आमदार और अध्यक्ष भाजपा मुंबई के ...
Breaking News: Delhi-NCR में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, बारिश से बढ़ेगी उत्तर भारत में ठंड | Aaj Tak
Breaking News: Delhi-NCR में सुबह-सुबह बूंदाबांदी, बारिश से बढ़ेगी उत्तर भारत में ठंड | Aaj Tak
आम बीनने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म मुकदमा दर्ज पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
जनपद जौनपुर तहसील केराकत में, आम बीनने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज पुलिस जांच पड़ताल...