राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान में होने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET) ग्रेजुएशन लेवल में अब नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। स्टूडेंट्स के विरोध और आवेदनों में कमी के चलते 16 दिन बाद ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपना फैसला पलट दिया है। अब बोर्ड की ओर से दोबारा सीईटी परीक्षा की विज्ञप्ति जारी की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल साइट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि सीईटी परीक्षा के संदर्भ में अभी तक बहुत सारे फीडबैक मिले है। ऑनलाइन फॉर्म की भरी हुई संख्या में कमी और विभिन्न वर्गों के कैंडिडेट्स की सफल-असफल होने की संभावनाओं के विश्लेषण के बाद बोर्ड ने निर्णय है कि सीईटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी जाए। इसके लिए विज्ञप्ति शीघ्र जारी होगी। उन्होंने आगे लिखा कि सीईटी स्नातक के सभी कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि शीघ्रता से अपने ऑनलाइन फॉर्म भरें। अंतिम डेट का इंतजार न करें। आखिरी दिन पर कई बार वेबसाइट हैंग हो जाती है, ऐसा सुना है। इस बार लास्ट डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। तो कृपया शीघ्र ही सीईटी का फॉर्म भरें।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
દુનિયામાં ખુશામતખોરો તો અનેક છે પણ કલ્યાણક મિત્રોનો દુષ્કાળ છે
જૂનાગઢના ગિરનાર દર્શન યાત્રિક ભવન ખાતે ગઈ કાલે 99 યાત્રાના આરાધકોનો તીર્થ માળા પ્રસંગ ઉજવાયો હતો...
Shinde Camp MLA Visit Guwahati | शिंदे गटाचे आमदार पुन्हा गुवाहाटीला जाणार | zee 24 taas
Shinde Camp MLA Visit Guwahati | शिंदे गटाचे आमदार पुन्हा गुवाहाटीला जाणार | zee 24 taas
Gold Price Hike : सोना और चांदी का बढ़ा भाव, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट? Gold Price Update News
Gold Price Hike : सोना और चांदी का बढ़ा भाव, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट? Gold Price Update News
भजनलाल सरकार का बजट खाटू श्याम जी में 100 करोड़ का बजट किया जाएगा खर्च, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने किया बजट पेश
भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश हो रहा है। वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश कर रहीं है।...
अमरावतीत पावसाचं थैमान.. विदर्भात पुढील दोन दिवस मुसळधार पावसाची शक्यता
अमरावतीत पावसाचं थैमान.. विदर्भात पुढील दोन दिवस मुसळधार पावसाची शक्यता