राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान में होने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET) ग्रेजुएशन लेवल में अब नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। स्टूडेंट्स के विरोध और आवेदनों में कमी के चलते 16 दिन बाद ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपना फैसला पलट दिया है। अब बोर्ड की ओर से दोबारा सीईटी परीक्षा की विज्ञप्ति जारी की जाएगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल साइट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि सीईटी परीक्षा के संदर्भ में अभी तक बहुत सारे फीडबैक मिले है। ऑनलाइन फॉर्म की भरी हुई संख्या में कमी और विभिन्न वर्गों के कैंडिडेट्स की सफल-असफल होने की संभावनाओं के विश्लेषण के बाद बोर्ड ने निर्णय है कि सीईटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी जाए। इसके लिए विज्ञप्ति शीघ्र जारी होगी। उन्होंने आगे लिखा कि सीईटी स्नातक के सभी कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि शीघ्रता से अपने ऑनलाइन फॉर्म भरें। अंतिम डेट का इंतजार न करें। आखिरी दिन पर कई बार वेबसाइट हैंग हो जाती है, ऐसा सुना है। इस बार लास्ट डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। तो कृपया शीघ्र ही सीईटी का फॉर्म भरें।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अहमदाबादcyber crimeने दिल्लीसे दादाको करा गिरफतार,जानिए कैसे किया L,C देनेके नाम पर इतना बड़ा फ्रॉड
अहमदाबादcyber crimeने दिल्लीसे दादाको करा गिरफतार,जानिए कैसे किया L,C देनेके नाम पर इतना बड़ा फ्रॉड
65 से ज्यादा सीट पर कांग्रेस-भाजपा का सीधा मुकाबला, सात समीकरण तय करेंगे ‘सरताज’
पहलवानों की धरा हरियाणा में 90 सीट वाली विधानसभा के ‘हेवीवेट’ चुनावी मुकाबले में जीत...
दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नॉर्थन इंडिया रीजनल कॉउन्सिल की रेजीडेंशियल रीजनल कॉन्फ्रेन्स -2024 आयोजित
दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नॉर्थन इंडिया रीजनल कॉउन्सिल की ओर से रेजीडेंशियल...
आदिवासी सम्मेलन में पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया
आदिवासी बहुल कल्दा क्षेत्र में विशाल आदिवासी सम्मेलन का आयोजन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के...
लंडन येथील आंबेडकर हाऊस विद्यार्थ्यांसाठी प्रेरणास्त्रोत;ॲड संग्राम शेवाळे
शिरुर: लंडन येथील आंबेडकर हाऊस विद्यार्थ्यांसाठी प्रेरणास्त्रोत असुन अत्यंत बुध्दीवादी अर्थतज्ञ,...