हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सट्टा बाजार का सुरूर अपने पूरे शबाब पर है। विधानसभा की 90 सीटों वाले इस राज्य में जीत हार पर बाजी भी लगनी शुरू हो गई है। चुनाव का परिणाम 4 अक्टूबर को आएगा लेकिन सट्टा बाजार में भविष्य पर दांव खेला जा रहा है। फलौदी, डबवाली से लेकर मुंबई के सट्टा बाजार तक मामला गर्म है। इस बार कांग्रेस जीत रही है या भाजपा इसका भी अनुमान लगना शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी पर भी दांव इस बार बड़ा है। सट्टा बाजार ने चुनाव से पहले ही राज्य में हलचल मचा दी है। मतदान यहां 1 अक्टूबर को होने वाला है। इसमें इस बार सट्टा बाजार ने हरियाणा में कांग्रेस को 56 से 58 सीटें दे रहा है। 90 सीटों वाली इस विधानसभा में इस बार भाजपा का चुनावी विधान गड़बड़ता दिख रहा है। सट्टा बाजार इस बार भाजपा को 24 से 26 सीटें ही दे रहा है। जननायक जनता पार्टी का इस बार विधानसभा चुनाव में बाजार सट्ट नजर आ रहा है। 2018 में बनी इस पार्टी ने हरियाणा में 14 फीसदी वोट के साथ 10 विधानसभा सीटें हासिल की थी। चुनाव से पहले ही सात विधायकों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। भाजपा के साथ गठबंधन टूटने के बाद से पूरी पार्टी ही टूट गई है। हरियाणा में उसी पार्टी की सरकार रही है जिसकी पार्टी केंद्र में रही है। इस बार यह परिपाटी सट्टा बाजार के अनुसार बदलती नजर आ रही है। जिस तरह से बाजार प्रतिक्रिया दे रहा है। ऐसे में यह बदलाव होता हुआ नजर आ रहा है। चुनाव के नतीजे यूं तो 4 अक्टूबर को घोषित होंगे लेकिन सट्टा बाजार का परिणाम पहले ही नजर आ रही है। अब यह कितना सही और कितना गलत है यह तो भविष्य के गर्भ में है। हरियाणा के चुनाव को असर केवल इसी प्रदेश पर नहीं बल्कि पूरे देश पर भी होगा। इस चुनाव के बाद पार्टियों में कई बदलाव भी होंगे। फिर चाहे भारतीय जनता पार्टी की बात हो या राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की बात हो। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या हरियाणा की जनता क्या करती है। वह सट्टा बाजार को सही साबित करती है या फिर नतीजे पलट देती है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Aditya Thackeray Exclusive | 50 खोके फक्त आमदारांना; शेतकऱ्यांना 50 रुपये सुद्धा मिळाले नाही: ठाकरे
Aditya Thackeray Exclusive | 50 खोके फक्त आमदारांना; शेतकऱ्यांना 50 रुपये सुद्धा मिळाले नाही: ठाकरे
India and Latin American countries should double trade to $100 bn by 2027: EAM
India’s top leaders have made 34 visits to the Latin America and the Caribbean region in...
एसी ही कहानी हर रोज पढ़ने के लिए sms news को फोलो करे ∆ 01
#लस्सी_का_कुल्हड़
एक दूकान पर लस्सी का ऑर्डर देकर हम सब दोस्त- आराम से बैठकर एक दूसरे की...
સુરત શહેરના જિલ્લામાં પસાર થતો નેશનલ હાઈવે પર થયો ટ્રાફિકજામ!
સુરત શહેરના જિલ્લામાં પસાર થતો નેશનલ હાઈવે પર થયો ટ્રાફિકજામ!
સુરત જિલ્લામાં પસાર થતો નેશનલ...