हिंगलाज माता गेहलपुर के लिए गांव कारोला से 12वीं पदयात्रा ध्वज पूजन के बाद माता जी के जयकारों के साथ रवाना हुई। श्रद्धालु पारस योगी ने बताया कि गांव के चतरनाथ बाबा के मंदिर में गुरुवार को ध्वज पूजन के बाद राधाकिशन गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। कारोला गांव में लोगों ने पद यात्रियों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पदयात्रा झिराणा, लावा, डिग्गी व किशनगढ़ होते हुए 24 अगस्त को हिंगलाज माता गेहलपुर पहुंचेगी। पदयात्रा में माता जी के भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। पद यात्रा में चेतन योगी, महेश योगी, नाथू योगी, सूरजलाल योगी, कमलेश योगी, दशरथ योगी, गेंदी नाथ, सोदान योगी, ओमप्रकाश, पप्पू योगी, स्वामी योगी, हीरालाल व गणेश योगी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
निधारित स्थानो या शहर की गोशालाओं में जाकर ही चारा डाले ,पशुपालन विभाग
डॉ. रामलाल गीणा, संयुक्त निदेशक जिला पशुपालन विभाग, ने शहर के पशुपालको, धर्म प्रेमी बन्धुओं...
3 STEPS TO IMPROVE GUT MICROBIOME | Improve gut bacteria diversity
3 STEPS TO IMPROVE GUT MICROBIOME | Improve gut bacteria diversity
रांजणगाव MIDC तील MEPL कंपनीतुन सोडल जातंय दुषित पाणी नागरीकांची तक्रार
रांजणगाव MIDC तील MEPL कंपनीतुन सोडल जातंय दुषित पाणी नागरीकांची तक्रार
Maharashtra CM: शिंदे गुट के नेता Sanjay Shirsat का Eknath Shinde को लेकर बड़ा बयान | Shiv Sena
Maharashtra CM: शिंदे गुट के नेता Sanjay Shirsat का Eknath Shinde को लेकर बड़ा बयान | Shiv Sena