झारखंड में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड ने गुरुवार, 22 अगस्त को 3 जिलों लोहरदगा, हजारीबाग, रांची के 14 स्थानों पर छापेमारी की। यहां से अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का स्लीपर सेल पकड़ा गया है।झारखंड के अलावा दिल्ली पुलिस ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी छापा मारा। पुलिस के मुताबिक सरगना रांची (झारखंड) में बैठा डॉ. इश्तियाक था। जो देश में खिलाफत और आतंकी हमलों की तैयारी में था।आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी ट्रेनिंग के दौरान राजस्थान के भिवाड़ी से 6, जबकि झारखंड और उत्तर प्रदेश से 8 लोगों को हिरासत में लिया गया।झारखंड पुलिस और IB (खुफिया ब्यूरो) को यह जानकारी मिली थी कि झारखंड में अलकायदा कई जिलों में नेटवर्क खड़ा कर रहा है। यह कंफर्म होते ही बुधवार देर रात अधिकारियों की अहम बैठक हुई।जिसके बाद इस इंफॉर्मेशन को एटीएस के साथ साझा किया गया। जिसके बाद देर रात ही टीम ने कार्रवाई की। ATS ने हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान फैजान अहमद के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट का सक्रिय सदस्य है। टीम ने फैजान का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। इसके बाद टीम उसे अपने साथ रांची ले आई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
JDU Meeting Updates: Lalan Singh की किस बात से Nitish Kumar हुए नाराज, जानिए इस्तीफे की वजह | AajTak
JDU Meeting Updates: Lalan Singh की किस बात से Nitish Kumar हुए नाराज, जानिए इस्तीफे की वजह | AajTak
Parliament Session 2023 Live Updates: शीतकालीन सत्र के लिए टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को किया गया निलंबित
नई दिल्ली। आज संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session 2023) का 11वां दिन है। बीते...
राज्यपाल कोश्यारी के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने किया आंदोलन
पुणे: महाराष्ट्र व महाराष्ट्र के महापुरुषों को लेकर बार-बार गलत बयान देनेवाले राज्यपाल भगतसिंग...
વડોદરા ભાદરવા સુદ એકમ નિમિતે મેલડી માતાના મંદિરે ભક્તોની ભારે ભીડ જોવા મળી
વડોદરા ભાદરવા સુદ એકમ નિમિતે મેલડી માતાના મંદિરે ભક્તોની ભારે ભીડ જોવા મળી