पड़ोसी राज्य हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान ने राजस्थान सरकार की परेशानियों को बढ़ा दिया है. इसकी वजह यमुना जल समझौते प्रोजेक्ट आचार संहिता की भेंट चढ़ना है. हरियाणा और राजस्थान को यमुना जल समझौते के तहत संयुक्त DPR बनानी थी, लेकिन हरियाणा में अभी तक टास्क फोर्स का भी गठन नहीं हुआ है. भजनलाल सरकार ने फरवरी में प्रदेश के तीन जिलों में यमुना का पानी लाने के लिए हरियाणा के साथ दिल्ली में MoU साइन किया था. इस समझौते के तहत राजस्थान के शेखावाटी इलाके के झुंझुनू, सीकर और चूरू जिलों को 577 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलना तय हुआ था. समझौते के बाद राजस्थान सरकार ने इस दिशा में काफी तेजी दिखाई थी. राजस्थान के जल संसाधन विभाग ने मई के आखिर में DPR बना ली थी, लेकिन हरियाणा में इस दिशा में अभी तक कोई काम नहीं शुरू हो पाया है. राजस्थान की परेशानी ये है कि कहीं हरियाणा के साथ ये समझौता राजनीतिक उठापटक की भेंट नहीं चढ़ जाए. अगर हरियाणा में भाजपा की सरकार फिर से बनती है तो समझौते पर आगे बढ़ने की संभावना है. लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर यह समझौता खटाई में पड़ सकता है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जनाना अस्पताल में प्रसुताओं को पौष्टिक आहार के पैकेट वितरित किए
बूंदी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे पखवाड़े के तहत मंगलवार को...
Kolkata Rape-Murder Case: डॉक्टरों का विरोध जारी, पुलिस आयुक्त-स्वास्थ्य सचिव के इस्तीफे की मांग
Kolkata Rape-Murder Case: डॉक्टरों का विरोध जारी, पुलिस आयुक्त-स्वास्थ्य सचिव के इस्तीफे की मांग
Waqf Bill पर जेपीसी की बैठक में गर्मा-गर्म बहस, भिड़ गए BJP और विपक्षी सांसद
नई दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक की पड़ताल कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के समक्ष...
મોરબી જિલ્લાના રાજપુત સમાજના 500 થી વધુ યુવાનોને કેમ અપાઇ તલવાર રાસની તાલીમ ?
મોરબી જિલ્લાના રાજપુત સમાજના 500 થી વધુ યુવાનોને કેમ અપાઇ તલવાર રાસની તાલીમ ?