बगरू थाना पुलिस ने झोटवाड़ा में रहकर ग्रामिणों को नकली नोट थमा कर भेड़, बकरियां व अन्य सामान ठग ले जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह की निशानदेही पर झोटवाड़ा में एक मकान में से 500-500 रुपए के 85.94 लाख जाली नोट बरामद किए। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि झोटवाड़ा स्थित नानूपुरी कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र सिंह उसका पुत्र शिवम सिंह व जगन्नाथपुरी निवासी प्रेमचंद सैनी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी 14 अगस्त को जयपुर के विश्वकर्मा में माल पहुंचाने का बहाना कर ट्रक किराए से लिया। रास्ते में चालक को झांसा देकर ट्रक खुद ही ले गए। उसी दिन बेगस गांव में ट्रक व कार लेकर पहुंचे और वहां लोगों से 82 बकरियां खरीद ली।बकरियों को जल्दबाजी में ट्रक में बैठाकर रवाना किया तो लोगों को उनकी हरकत पर शक हो गया।लोगों ने कार को घेरकर रोक लिया और बगरू पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपियों की कार की तलाशी ली तो उसमें रंगीन प्रिंटर से निकाले हुए 500-500 के 9 लाख रुपए मिले। तब आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अब नोटों के संबंध में पूछताछ के लिए आरोपियों को प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। डीसीपी अमित कुमार के नेतृत्व में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि झोटवाड़ा स्थित नानूपुरी कॉलोनी में सुरेन्द्र के घर पर दो रंगीन प्रिंटर लगा रखे हैं, जिससे नोट तैयार करते हैं। पुलिस ने मंगलवार रात को घर पर सर्च किया तो वहां पर 85.94 लाख जाली नोट व नोट तैयार करने के उपकरण मिले। डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों के घर पर ए-4 साइज की सीट पर चार असली नोट चस्पा मिले। आरोपी इन असली नोट से रंगीन फोटो प्रति निकालकर असली नोट की साइज में कटिंग कर गड्डी तैयार कर रखी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्रामिण क्षेत्रों में लोगों को जाली नोट देखकर उनसे भेड़, बकरियां या फिर अन्य सामान की खरीद कर ठगी करते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दिल्ली: ग्रेटर कैलाश-2 के हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत
देश की राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 इलाके से बड़ी खबर सामने आई है. यहां आज यानी एक जनवरी को...
एक महीने तक रोज सुबह खाएं केला और फिर देखें जादू! कई बीमारियां बना लेंगी दूरी
Benefits of Eating Banana: केला एक स्वादिष्ट और पोषक फल है, जिसे दुनिया भर में लोग अपने खाने...
હીરાબાના નિધન બાદ આખું વડનગર શોકમગ્ન | SatyaNirbhay News Channel
હીરાબાના નિધન બાદ આખું વડનગર શોકમગ્ન | SatyaNirbhay News Channel
'माता-पिता मैला ढोते थे, इसलिए स्कूल में भेदभाव होता है' Bezwada Wilson ने सुनाई अपनी कहानी
'माता-पिता मैला ढोते थे, इसलिए स्कूल में भेदभाव होता है' Bezwada Wilson ने सुनाई अपनी कहानी
MS યુનિવર્સિટીની હોસ્ટેલના વિદ્યાર્થીઓની હરકત
#buletinindia #gujarat #vadodara