राजस्थान के उदयपुर में चाकूबाजी की घटना के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचेगी। साथ ही केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी भी आज उदयपुर आएंगे। दोनों केंद्रीय मंत्रियों के दौरे को लेकर उदयपुर में खास तैयारी की गई है। गौरतलब है कि उदयपुर में बीते कुछ दिनों से भारी तनाव था। प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के चलते अब माहौल सामान्य हो रहा है। शहर में पांच दिनों के बाद इंटरनेट पर लगा बैन हटा लिया गया है। बाजार फिर खुलने लगे है। आज से स्कूल और कॉलेज सुचारू रूप से चलेंगे। भारत बंद के बाद गुरुवार से सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को सुबह दिल्ली से प्रस्थान कर 11.20 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेगीं। दोपहर 12.30 बजे रीजनल रूरल बैंक (वेस्ट एण्ड सेन्ट्रल) की समीक्षा बैठक लेंगीं। इसके पश्चात अपराह्न 3.30 बजे एयरपोर्ट रोड़ स्थित स्मॉल इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बैंक कार्यालय का निरीक्षण करेंगी तथा सुखेर औद्यौगिक क्षेत्र पहुंच कर हवेली मार्बल प्राईवेट लिमिटेड का अवलोकन करेंगीं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नताशा स्टानकोविच से तलाक के बाद हार्दिक पाडंया इस ब्रिटिश सिंगर को कर रहे है डेट !
भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और ब्रिटीश सिंगर जैसमनी वालिया के बीच डेटिंग की खबरें...
Bihar: समस्तीपुर में पांच साल के बच्चे के मुंह में अपराधियों ने मारी गोली, दुकान से सामान खरीदने गया था मासूम
जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहमा में शुक्रवार की रात अपराधियों ने पांच साल के बच्चे की...
एका शिक्षकांनी आमदार बंब सोबत साधलेला संवादाची क्लिप सोशल मीडियावर ती व्हायरल ?
एका शिक्षकांनी आमदार बंब सोबत साधलेला संवादाची क्लिप सोशल मीडियावर ती व्हायरल ?
PORBANDAR પોરબંદરના જુના જલારામ મંદિરે દર્શન માટે અસંખ્ય ભકતો ઉમટયા 31 10 2022
PORBANDAR પોરબંદરના જુના જલારામ મંદિરે દર્શન માટે અસંખ્ય ભકતો ઉમટયા 31 10 2022
हाडौती अंचल की प्रथम महिला शतरंज खिलाड़ी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व
हाडौती अंचल की प्रथम महिला शतरंज खिलाड़ी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में करेंगी राजस्थान का...