अनुसूचित जाति-जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को भारत बंद के तहत एससी एसटी जनजाति के संगठनों ने जुलूस निकाला। संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी डाक बंगले में एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में शहर में रैली निकाली। रैली मुख्य बाजार से होते हुए दामोदर सर्कल, गणगौरी बाजार, खारी कुंई, सराफा बाजार, बिलाला मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, बडा बाजार, पटेल रोड व बस स्टैंड होते हुए अहिंसा सर्किल पर स्थित गांधी पार्क में पहुंची। जहां सभा का आयोजन किया गया। जुलूस में शामिल महिलाएं हाथों में पहले जातिवाद हटाओं फिर आरक्षण पर सवाल उठाओ, एससी-एसटी को मत सताओ भारत को बांगला देश मत बनाओ व आरक्षण व्यवस्था कब तक, जाति व्यवस्था जब तक सहित कई अन्य नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर चल रही थी। कार्यक्रम के बाद उपखंड अधिकारी सुरेशकुमार हरसोलिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जुलूस के दौरान शहर का बाजार 2 घंटे बंद रहा। जुलूस में उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार, डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा, तहसीलदार नरेश गुर्जर, थाना अधिकारी हरिराम वर्मा, सदर थाना अधिकारी जयमल सिंह, मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસાના મામા નગર ખાતે ધારાસભ્ય પ્રવીણભાઈ માળીએ બોર રીચાર્જનું ખાતમુહૂર્ત કર્યું..
ડીસાના મામા નગર ખાતે ધારાસભ્ય પ્રવીણભાઈ માળીએ બોર રીચાર્જનું ખાતમુહૂર્ત કર્યું..
Xiaomi 14: खत्म हुआ इंतजार! कल आ रहा है पावरफुल प्रोसेसर से लैस शाओमी का ये फोन, यहां देख पाएंगे लाइव इवेंट
Xiaomi 14 के लिए 7 मार्च को एक इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें कंपनी फ्लैगशिप फोन को लॉन्च...
વિશ્વાસ થી વિકાસ યાત્રા કાર્યક્રમ માં આગેવાનો ઉપસ્થિત રહ્યા
વિશ્વાસ થી વિકાસ યાત્રા કાર્યક્રમ માં આગેવાનો ઉપસ્થિત રહ્યા
Jagran Film Festival के 11वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे अनुराग ठाकुर, कई फिल्मी हस्तियों का लगेगा जमावड़ा
नई दिल्ली, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जागरण फिल्म महोत्सव (Jagran...