झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आखिरकार बगावत कर दी है। कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं। इससे अब साफ हो गया है कि इस बार झारखंड विधानसभा का चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए सरल नहीं होने जा रहा है। विधानसभा का चुनाव दिसंबर के अंत तक है और इससे पहले मुकाबला त्रिकोण हो गया है। गौरतलब है कि जुलाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल से रिहाई मिली और ठीक 24 घंटे अंदर ही चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाकर हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बन गई। चंपई हेमंत के जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री बने थे और 3 जुलाई तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन का बहुत करीबी माना जाता था। अब चंपई ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। इसका नाम और सिंबल क्या होगा यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन का दर्द झारखंड के सीएम पद से हटने पर छलक पड़ा था। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन ने कहा था कि उन्हें थोड़ा और समय मिलता तो राज्य के विकास के लिए और भी बहुत कुछ करने की इच्छा थी। मीडिया से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा था कि काम करने वाले व्यक्ति की सभी इच्छाएं कभी पूरी नहीं होतीं। मैंने सीएम के रूप में अच्छा काम करने का प्रयास किया। हमने सभी जाति, समुदाय के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं लाईं। मैं कम समय में जितना काम कर पाया, उससे संतुष्ट हूं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
India Vs Bharat की बहस के बीच में Sadhguru का पुराना बयान वायरल, भारत का क्या मतलब बताया था?
India Vs Bharat की बहस के बीच में Sadhguru का पुराना बयान वायरल, भारत का क्या मतलब बताया था?
Himachal Politics: बागी विधायकों पर फिर बरसे CM Sukhvinder Singh Sukhu, कहा- मेंढकों की तरह उछल रहे
Himachal Politics: बागी विधायकों पर फिर बरसे CM Sukhvinder Singh Sukhu, कहा- मेंढकों की तरह उछल रहे
सीआई शर्मा ने कार्यवाहक के रूप में रामगंजमंडी थाने का किया पदभार ग्रहण, पूर्व में हुई बाइक चोरियों की बनाई रिपोर्ट
रामगंजमंडी थाने में रविवार को संदीप कुमार शर्मा ने कार्यवाहक थानाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण...
Madhya Pradesh Exit poll पर बोले Congress नेता Digvijaya Singh, कहा- इस पर मैं कुछ कह नहीं सकता हूं
Madhya Pradesh Exit poll पर बोले Congress नेता Digvijaya Singh, कहा- इस पर मैं कुछ कह नहीं सकता हूं