बाबा रामदेव कि जयकारो के साथ हाथो में 551 फि ट ध्वजा उठाए भक्तो का दल हुआ रवाना

- 120सदस्यो का पैदल जतारूओ का शहरवासियो ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

आबूरोड। लोक देवता बाबा रामदेव दर्शन के लिए मातादेवी खडात से श्रीबाबा रामेदव संघ के 120 जतारूओ का दल हाथो मे 551 फि ट कि ध्वजा लिए जयकारो के साथ हुए रवाना। पेदल जा रहे जतारूओ का शहरवासियो ने पुष्प वर्षाकर किया स्वागत।

       शहर के सांतपुर स्थित बाबा रामदेव मंदिर प्रागंण से सुबह 10 बजे माता खडात से श्री बाबा रामदेव संघ के 120 जतारूओ को शहर के स्वयं सेवी महैन्द्र मरडिया, पार्षद रमेश वैष्णव, कपडा व्यवसाई शरीफ रंगरेज ने बाबा किपूजा अर्चना कर संघ को रवाना किया। डीजे कि धार्मिक धुनो पर भक्ता बाबा कि अराधना करते हुए अपने हाथो मे 551 फिट कि ध्वजा लिए शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकले। शोभायात्रा का शहर के मुख्य चौराहो व सदर बाजार मे पुष्प वर्षा कर जतारूओ को शितल पेय पिलाया। शोभायात्रा कि व्यवस्थापार्षद रमेश वैष्णव, शरीफ रंगरेज, महेंद्र मराडिया, कमलेश लखारा, जितेंद्र लखारा, अनिल लखारा, ओम लखारा, किशन लखारा, पंकज लखारा, भरत लखारा आदि कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था संभाली