राजस्थान में तेज बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। जयपुर में बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे से तेज बारिश हुई। मालवीय नगर, बजाज नगर, टोंक फाटक, 22 गोदाम समेत शहर के कई इलाकों में करीब आधे घंटे की बारिश से सड़कों पर जल भराव हो गया।मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन भी तेज बारिश होने की संभावना जताई है। राजस्थान में इस मानसून सीजन में 20 अगस्त तक 474.4 MM बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 45 प्रतिशत ज्यादा है। इससे पहले, मंगलवार को जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में कई जगह तेज बारिश हुई। मध्य प्रदेश में तेज बारिश से कालीसिंध, चंबल समेत अन्य नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। इससे राजस्थान में इन नदियों पर बने बांधों से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।पिछले 24 घंटे में कालीसिंध नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन ने कोटा के पास बने नवनेरा बैराज के 14 गेट खोलकर यहां से 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा। कोटा बैराज का भी एक गेट खोलकर 2517 क्यूसेक और पांचना बांध से 437 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Tanaji Sawant Apologies : Eknath Shinde सरकारचे मंत्री तानाजी सावंतांनी माफी का मागितली?
Tanaji Sawant Apologies : Eknath Shinde सरकारचे मंत्री तानाजी सावंतांनी माफी का मागितली?
રૂપેશ ઠક્કરે આચર્યું વધુ એક કૌભાંડ
#buletinindia #gandhinagar #gujarat #news
Delhi: तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए लाया गया सफदरगंज अस्पताल
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व आम आदमी पार्टी के...