राजस्थान में तेज बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। जयपुर में बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे से तेज बारिश हुई। मालवीय नगर, बजाज नगर, टोंक फाटक, 22 गोदाम समेत शहर के कई इलाकों में करीब आधे घंटे की बारिश से सड़कों पर जल भराव हो गया।मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन भी तेज बारिश होने की संभावना जताई है। राजस्थान में इस मानसून सीजन में 20 अगस्त तक 474.4 MM बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 45 प्रतिशत ज्यादा है। इससे पहले, मंगलवार को जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में कई जगह तेज बारिश हुई। मध्य प्रदेश में तेज बारिश से कालीसिंध, चंबल समेत अन्य नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। इससे राजस्थान में इन नदियों पर बने बांधों से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।पिछले 24 घंटे में कालीसिंध नदी का जल स्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन ने कोटा के पास बने नवनेरा बैराज के 14 गेट खोलकर यहां से 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा। कोटा बैराज का भी एक गेट खोलकर 2517 क्यूसेक और पांचना बांध से 437 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अमेजन इंडिया ने की प्राइम डे बड़ी डील्स की घोषणा
अमेजन इंडिया अपने 2-दिन के सेलिब्रेशन प्राइम डे 2023 के साथ तैयार है, जहां हमारे प्राइम मैंबर्स...
अगस्त 2024 में जमकर बिकी Hero और Bajaj की गाड़ियां, दोनों की बिक्री में दिखा जबरदस्त उछाल
हीरो मोटोकॉर्प ने अगस्त 2024 में मोटरसाइकिल की बिक्री में उल्लेखनीय सुधार के साथ स्थिर साल-दर-साल...
UP By Election 2024 Voting Updates: यूपी उपचुनाव में तनाव पर क्या बोलीं Dimple Yadav? | Aaj Tak
UP By Election 2024 Voting Updates: यूपी उपचुनाव में तनाव पर क्या बोलीं Dimple Yadav? | Aaj Tak
જામરણ જંગલ ભાગેથી લાકડા ચોરી કરતી ટુકડી ઝડપાઈ
જામરણ જંગલ ભાગેથી લાકડા ચોરી કરતી ટુકડી ઝડપાઈ
ससुराल में पत्नी को लेने गए युवक की मौत का मामला, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
कोटा. जिले के सांगोद थाना क्षेत्र के विनोद खुर्द गांव में पत्नी को लेने गए एक युवक की ससुराल में...