भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेमचंद बेरवा और बीजेपी के कई पदाधिकारी और विधायक शामिल हुए।कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा केे राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद और प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा किसी परिवार या व्यक्ति विशेष या फिर नेता आधारित पार्टी नहीं है, यह तो विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित वो पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान, उसको परिवार का भाव और आत्मीयता का अहसास कराया जाता है।ऐसे में भाजपा की सदस्यता अभियान किसी व्यक्ति को जोड़ने तक सीमित नहीं है, यह अभियान विचारधारा आधारित कार्यकर्ताओं को अपना बनाने का अभियान है। भाजपा ने आज तक अपने विचारों से समझौता नहीं किया, इसीलिए आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी के रूप में खड़ी है। अग्रवाल ने सदस्यता अभियान में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की योजनाओं का जिक्र किया और राजे द्वारा राजस्थान को दी गई भामाशाह योजना की खुले मन से तारिफ की। वहीं दूसरी ओर संगठन की भट्टी में तप कर निकलने वाले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शर्मा ने शपथ लेने के साथ ही अपने नेक ईरादे जाहिर कर दिए। एक ओर मुख्यमंत्री ने राजस्थान से गुंडागर्दी पर नकेल कसने का कार्य किया तो दूसरी ओर युवाओं से जुड़ी पेपरलीक जैसे गंभीर मुद्दे पर एसआईटी गठित कर अपनी मंशा साफ कर दी।भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने विपक्ष के आलाकमान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता एक ओर हिन्दू होने का दावा करते है वहीं दूसरी ओर रक्षा बंधन नहीं मनाते लेकिन रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते है। इन्होंने देशवासियों को मुर्ख बनाने का कार्य किया है। वे देशवासियों से छिपा रहे है कि वे ईसाई है, दतात्रेय ब्राह्मण बताते है, इनके दादा पारसी थे, पिता अर्द्ध पारसी और माता ईसाई है। तो इसे स्वीकार करना चाहिए। लेकिन देश के 142 करोड़ देशवासियों को विशेषकर कांग्रेसियों को ये मुर्ख बना रहे है।