राजीव गांधी देश के युवाओ के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत एव मार्गदर्शक- जोन्टी बीरवाल 

कोटा. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा दक्षिण द्वारा स्व. राजीव गांधी की विज्ञान नगर राजीव प्लाजा मार्केट स्थित प्रतिमा पर ब्लॉक अध्यक्ष जोगेन्द्र बीरवाल जोन्टी की अगुवाई में माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित की और विज्ञान नगर मुख्य मार्ग से पैदल मार्च निकाल कर कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। ब्लॉक अध्यक्ष जोगेन्द्र बीरवाल जोन्टी ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा राखी गौतम ने श्री चरणों में नमन करते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी ने अखंड भारत का निर्माण कर देश को नई दशा और दिशा दी, उन्होंने महिलाओं की आवाज बनकर आरक्षण दिया जिससे महिलाओ का आज देश की संसद, विधानसभा, नगर पालिकाओं एवं पंचायतों में प्रतिनिधित्व करना संकल्पित हो पाया। पंचायतो को अधिकार देकर गांव को शहर से जोड़कर एक सूत्र में बांधने का काम किया, भारत में संचार क्रांति की नींव रखी जिससे सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत ने एक बड़ी छलांग लगाई इसलिए ही राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। ब्लॉक अध्यक्ष जोगेन्द्र बीरवाल जोन्टी ने संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी जी देश में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने, 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार दिया, उनके अथक प्रयास से देश में नई संचार क्रांति का उदय हुआ, जिससे युवाओं को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र मे रोजगार की नई दिशा मिली, सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आज भारत अग्रणी देशों की कतार में है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद त्रिपाठी, मजीद खान, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा, आसिफ़ मिर्जा, पार्षद कपिल शर्मा, सेलिना शेरी, इरफान घोसी, एस.सी जिलाध्यक्ष दिनेश खटिक, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा, सेवादल जिलाध्यक्ष हंसराज गोस्वामी, जिला महासचिव मोहन सैनी, योगेश विजय ब्लॉक उपाध्यक्ष अमित दाधीच, सचिव शिवराज गुर्जर, सिदीक अंसारी, जया वाधवानी, सुन्दर सिंह, आबिद कुरेशी, मुश्ताक अंसारी, नईम सुलतानी, फईम खान, लवली जैन, शशांक जोशी, सलाम भाई, नरेन्द्र (राजुभाई), मुरली मनोहर शर्मा, राहुल कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।