POCO F5 Pro और Redmi 12C दोनों ही स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट अपडेट रोलआउट किया जा रहा है। अपडेट कई नए फीचर्स के साथ जरूरी सिक्योरिटी अपग्रेड लेकर आया है। पहले इस अपडेट को पायलेट यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है और आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए पेश किया जा सकता है। पोको एफ5 प्रो के अपडेट का साइज 493MB है।

POCO ने अपने फ्लैगशिप मॉडल POCO F5 Pro के लिए अगस्त 2024 सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट के साथ स्मार्टफोन सिक्योरिटी के मामले में पहले से बेहतर हो जाता है। इसके अलावा Redmi 12C के लिए भी हाइपर ओएस अपडेट रोलआउट होना शुरू हो गया है। इसमें कई महत्वपूर्ण ऑप्टिमाइजेशन दिए गए हैं। यह अपडेट फोन के टास्क हैंडल करने की क्षमता को मजबूत करता है।

POCO F5 Pro अपडेट में क्या नया

पोको एफ5 प्रो एंड्रॉइड 13 पर आधारित MIUI 14 के साथ आया है। डिवाइस नवीनतम संस्करण अगस्त 2024 सुरक्षा पैच लाता है और सिस्टम सुरक्षा को और बढ़ाता है, साथ ही इंटरफेस परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। अपडेट का बिल्ड नंबर OS1.0.8.0.UMNMIXM है जो वर्तमान में ग्लोबल रोम वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है। यह अपडेट पहले हाइपरओएस पायलट यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है और जल्द ही कई और यूजर्स के लिए जारी किए जाने की उम्मीद है। इस अपडेट का साइज 493MB है।

Redmi 12C की सिक्योरिटी हुई बेहतर

Redmi 12C को एंड्रॉइड 12 आधारित MIUI 13 के साथ लॉन्च किया गया था। अब इसे एंड्रॉइड 14 आधारित HyperOS का नवीनतम अपडेट मिला है। शाओमी नियमित रूप से इस स्मार्टफोन के लिए नए सुरक्षा पैच जारी करता है। नए अपडेट के साथ कई नए फीचर्स का मजा ले सकते हैं। इस बार HyperOS अगस्त 2024 सुरक्षा अपडेट का बिल्ड नंबर OS1.0.6.0.UCVMIXM है। अपडेट सिस्टम सुरक्षा और स्थिरता में सुधार करता है।