राजस्थान में 6 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया जाए या नहीं, इस पर फैसला लेने के लिए जल्द ही कांग्रेस के प्रमुख नेता मंथन करेंगे। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के वॉर रूम में 23 या 24 को बैठक होगी। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुयमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में उपचुनावों के लिए गठित कॉर्डिनेशन कमेटी के कुछ सदस्य भी बुलाए गए। बैठक में संगठनात्मक कामकाज और फेरबदल को लेकर भी चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस ने नागौर, सीकर और डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट गठबंधन के तहत सहयोगी दलों के लिए छोड़ी थी, लेकिन विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के अधिकांश नेता गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। कांग्रेस प्रत्याशी उतारने की बात कर रहे हैं। इसी वजह से प्रदेश कांग्रेस ने सभी उपचुनाव वाली सभी 6 सीटों पर कॉर्डिनेशन कमेटी गठित कर दौरे करने को कहा था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भाई की हार के बाद अब क्या करेंगे किरोड़ी लाल मीना? सियासी गलियारों में हो रही ये चर्चा
राजस्थान की हॉट सीट में शामिल दौसा से कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना के भाई जगमोहन मीना की हार...
એક રંગ એક લહુ એકતા નો પ્રતીક,અમદાવાદ જગન્નાથ મંદિર ખાતે બ્લડ ડોનેશન કેમ્પનું આયોજન, all INDIA VOICE
એક રંગ એક લહુ એકતા નો પ્રતીક,અમદાવાદ જગન્નાથ મંદિર ખાતે બ્લડ ડોનેશન કેમ્પનું આયોજન, all INDIA VOICE
દાંતીવાડા ડેમ થી લાઈવ....
દાંતીવાડા ડેમ થી લાઈવ....
विद्यार्थियों को थानाधिकारी द्वारा कानून की जानकारी दी
कोटा. नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगोद में पोक्सो एक्ट एवं नए कानून के बारे में स्कूल...