राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर संगोष्ठी,पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन*

पेंटिंग प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र ◼️ सिरोही -सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय,सिरोही के द्वारा पी.एम. श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,सिरोही में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस संगोष्ठी,पेंटिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री ने कहाॅ कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस वैमानिकी व अंतरिक्ष के क्षेत्र में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियो का सम्मान करने का दिन है।विद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी गोपाल सिंह राव ने उद्बोधन में कहा कि भारत के चन्द्रयान-3 मिशन की स्वर्णिम सफलता के बाद हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की थी कि हर साल 23 अगस्त के दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की थीम “ चांद को छूते हुए जीवन को छूना: भारत की अंतरिक्ष गाथा” है।समाज सेवी भीक सिंह भाटी ने कहाॅ कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस देश के अंतरिक्ष अन्वेषण इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी फूलचन्द गहलोत ने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस वैमानिकी व अंतरिक्ष के क्षेत्र में उस स्वर्णिम उपलब्धि को याद करने के लिए मनाया गया है जब हमारा चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग किया गया था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पूरे विश्व का पहला देश बन गया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जिस जगह पर विक्रम लैंडर को उतारा गया था, उस पॉइंट को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया गया है। और वहां देश का तिरंगा फहराया गया।प्राध्यापक भगवत सिंह देवड़ा ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। देवड़ा ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने का उद्देश्य भावी पीढ़ी और युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगि के क्षेत्र से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। पेंटिंग प्रतियोगिता में निर्णायक मे व्याख्याता महेंद्र कुमार प्रजापत, भगवत सिंह देवड़ा व रीना कोटेसा रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में निशा,प्राची,तरूणा, आकांक्षा,सीमा एंव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चन्दा,ज्योत्स्ना, हिमांशी विजेता रही एवं ब्यूरो की ओर से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गए।