रक्षाबंधन पर पर्व पर कोटा के सेंट्रल जेल में बंद अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां पहुंची हैं। बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर हाथ में रक्षासूत्र बांध कर जल्द रिहाई की प्रार्थना कर रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर जेल प्रशासन की ओर से भी मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वर्तमान में जेल में 1450 कैदी बंद हैं। जेल के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं की कतार लगी है। जेलर धारा सिंह ने बताया कि सुबह से ही महिलाओं का जेल पहुंचना शुरू हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से जाब्ता लगाया गया है। जेल के मेन गेट की खिड़की पर रक्षासूत्र बांधने की व्यवस्था की है। खिड़की में से कैदियों के राखी बंधवाई जा रही है। महिलाएं कतार में लगी हैं, बारी बारी महिलाएं अपने भाइयों के तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांध रही हैं और मुंह मीठा करवा रही हैं। शाम 4 बजे तक ये सिलसिला चलेगा। साथ नियमानुसार समान्य कक्ष में कैदियों से मुलाकात भी करवाई जा रही है। दूर दराज से आने वाली महिलाएं देरी से आएंगी तो उनके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। जेल में वर्तमान में 1450 कैदी हैं। सभी कैदियों को जेल प्रशासन द्वारा खीर का वितरण भी किया जा रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જૂનાડીસા અને ધરપડા ગામ સાથે મળીને જલોત્રા મુકામે કરતા અંબાજી જતાં યાત્રીકો માટે સેવા કેમ્પ પ્રસ્થાન કરાયું*
રિપોર્ટ લતીફ સુમરા
જૂનાડીસા ગામ અને ધરપડા ગામ સાથે મળીને માં અંબાના ના જતા પગપાળા યાત્રી કો માટે...
Rajasthan Budget : गरीबों को 500 रुपये में सिलेंडर, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट मुफ्त बिजली
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के बजट भाषण में कई अहम बातें कहीं. उन्होंने इस दौरान...
🔸কমলপুৰ বিধানসভা সমষ্টিত উন্নয়নৰ ফোপোলা স্বৰূপ #News24update#Damegeroad#Nobridge
🔸কমলপুৰ বিধানসভা সমষ্টিত উন্নয়নৰ ফোপোলা স্বৰূপ #News24update#Damegeroad#Nobridge
अजब Madhya Pradesh की गजब तस्वीरें | उफनती नदी देख बारातियों के कंधे पर बैठ गए दूल्हे राजा | Viral
Madhya Pradesh: अब तक आपने घोड़ी पर बैठे दूल्हे को तो कई बार देखा होगा. मगर आज कंधों पर सवार...