कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कोरोना पीड़ित परिवारों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। यह लगातार चौथा वर्ष था जब बिरला ने अपने भाई और पिता को खो चुकीं इन बहन और बेटियों से राखी बंधवाई। हर वर्ष की भांति जब भाई ने बुलावा भेजा तो बहन ने भी इस पवित्र रिश्ते का मान रखा और भाई की कलाई पर राखी बांधने जरूर आई। स्नेह और विश्वास का ऐसा भाव कि भाई को राखी बांधते वक्त कुछ बहनें भावुक हो उठी तो बिरला ने उन्हें ढांढस बंधाया। बिरला ने उनकी समस्याएं भी सुनी और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान वीरांगना मधुबाला मीणा ने भी स्पीकर बिरला को राखी बांधी। महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्पीकर बिरला को राखी बांध कर रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आईं कार्यकर्ता सुबह से ही लोक सभा कैंप कार्यालय में एकत्रित हुईं। सभी ने राखी बांधकर उनके स्वस्थ जीवन तथा दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। स्पीकर बिरला ने कहा कि ये बहनें मेरा परिवार है, हमने कोरोना की त्रासदी को करीब से देखा है, इसे भुलाया नहीं जा सकता है। रक्षाबंधन के पर्व पर उन्हें परिवार की कमी महसूस न हो, इसलिए मेरा दायित्व है कि हमेशा बहनों के सुख दुख में भागीदार बन सकूं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Meghalaya's freedom fighters statue unveiled in Shillong
Meghalaya Chief Minister, Conrad Sangma today unveiled the statues of U Tirot Sing, U Kiang...
Punjab’s Fiscal Collapse Exposes Bhagwant Mann and Arvind Kejriwal’s Economic Mismanagement: Tarun Chugh
Senior BJP leader and National General Secretary Tarun Chugh has slammed the AAP government in...
विवाह समारोह मे भाग लेने आये युवक की तबीयत बिगडने से मौत
बून्दी। गुरूवार को शहर के रणजीत निवास मे आयोजित राठौर तेली समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन मे अपने...
रामगंजमंडी में निकाली साईं बाबा की रथ यात्रा, झमाझम बारिश में भी कम नही हुआ उत्साह
गुरुपूर्णिमा के अवसर पर रविवार को रामगंजमंडी भक्तिमय रहा। गुरु पूर्णिमा महोत्सव की चारों ओर धूम...
Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, शराब घोटाले में 20 मार्च तक भेजे गए तिहाड़ जेल
आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की होली तिहाड़ जेल में मनेगी। दिल्ली आबकारी नीति मामले...