मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, सोमवार को उन्होंने दावा किया कि बड़े पैमाने पर जनसांख्यिकीय परिवर्तन के कारण भारत को 30 साल के भीतर गृहयुद्ध का सामना करना पड़ सकता है। विपक्षी कांग्रेस ने इस बयान को लेकर विजयवर्गीय को घेरा और निंदा करते हुए इसे गैरजिम्मेदाराना बताया। कांग्रेंस ने विजयवर्गीय को तत्काल माफी मांगने की मांग की है। दरअसल, रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, 'सामाजिक समरसता वर्तमान समय के लिए बहुत जरूरी है। हाल ही में मैं एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से बात कर रहा था, जो सामाजिक कार्यों में बहुत सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमारे देश की जनसांख्यिकी बदल रही है, 30 साल बाद गृहयुद्ध शुरू हो जाएगा। ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है कि आप लोग जी नहीं पाएंगे।' भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे विजयवर्गीय ने आगे कहा, 'हमें इस मामले पर सोचना और विचार करना होगा। हमें इस बात पर काम करना चाहिए कि हिंदू शब्द को कैसे मजबूत किया जाए।' उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग हिंदुओं को जाति के आधार पर बांटना चाहते हैं ताकि वे अंग्रेजों की 'फूट डालो और राज करो' की नीति का इस्तेमाल कर सत्ता हासिल कर सकें। विजयवर्गीय के इस दावे की आलोचना करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, 'विजयवर्गीय का बयान पूरी तरह से गैरजिम्मेदाराना है। यह ऐसा बयान है जो देश में अस्थिरता और भय का माहौल पैदा करता है। यह शांति और भाईचारे पर सवाल उठाता है। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ghaziabad: पैसेफिक मॉल में स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 100 युवक-युवती अरेस्ट; चौकी इंचार्ज सस्पेंड
लिंक रोड थाना क्षेत्र की महाराजपुर पुलिस चौकी के पास पैसेफिक मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे...
Ahmedabad News: किसान ने 1 करोड़ की जमीन बेची, दो लोगों ने घर से सारे पैसे चुरा लिए | Aaj Tak News
Ahmedabad News: किसान ने 1 करोड़ की जमीन बेची, दो लोगों ने घर से सारे पैसे चुरा लिए | Aaj Tak News
જુનાગઢ ભવનાથ મહાશિવરાત્રિ માં ભોલેનાથ ના ભકતો નું ઘોડાપુર વર્ષ ૨૦૨૩ ની યાદગાર ક્ષણો.
જુનાગઢ ભવનાથ મહાશિવરાત્રિ માં ભોલેનાથ ના ભકતો નું ઘોડાપુર વર્ષ ૨૦૨૩ ની યાદગાર ક્ષણો.