जनपद जौनपुर में,सोमवार को दोपहर में, दुकानों पर लगी भीड़।मालूम होकि भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजार में, रौनक देखने को मिल रही है। हर तरफ दुकानों पर रंग बिरंगी राखियां सजी हुई है। शहर के साथ ही आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी महिलाएं अपने भाइयों के लिए। राखियां खरीदने बाजार में, पहुंच रही है।राखी व्यापारियों ने बताया कि महिलाओं को गणेश, शिव, स्वास्तिक, मोती, रुद्राक्ष समेत सोने-चांदी से बनी राखियां पसंद आ रही है। जिनकी बाजार में, कीमत 10 रूपए से लेकर दस हजार रूपए तक है। चंदन और लकड़ी से बनी राखियां भी खूब बिक रही है। बच्चों की बात करें लाइटिंग वाली राखी, टेडीबियर, लिटिल सिंघम, मोटू पतलू सहित कई तरह की राखियां बच्चों को ज्यादा पसंद आ रही है। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर भाई अपनी बहनों को देने के लिए। सामान्य गिफ्ट से लेकर सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं शगुन की वस्तुओं, फलों और कच्चे नारियल की भी बिक्री जोरों पर है।दोपहर 2.15 से शाम 7.15 के बीच रहेगा राखी बांधने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त पंडित प्रदीप पाठक उर्फ बमबम ने बताया कि इस साल रक्षा बंधन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा सोमवार को मनाया जा रहा है। पूर्णिमा तिथि 18 अगस्त रविवार की रात 2.15 पर शुरू होकर 19 अगस्त सोमवार को रात 12.15 तक रहेगी। इस बार रविवार की रात 2.30 पर भद्रा लगेगी। जो सोमवार दोपहर 1.30 बजे तक रहेगी। भद्रा काल में राखी बांधना वर्जित माना गया है। इसलिए इस बार राखी बांधने का सबसे शुभ समय दोपहर 2.15 से शाम 7.15 तक रहेगा। इस बार रक्षाबंधन का पर्व सावन के आखिरी सोमवार को होने के कारण भी इसका महत्व बढ़ गया है। दाधीच ने बताया कि इस बार पूर्णिमा मिथुन लग्न में शुरू होने के कारण भाई बहन रिश्तों में, मिठास बनी रहेगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विश्व पैंशनर दिवस 17 दिसंबर के अवसर पर पौधारोपण, वैचारिक गोष्ठी, जिला कार्यकारिणी बैठक एवं जिला कलेक्टर को पैंशनर्स की समस्या समाधान हेतु ज्ञापन
राजस्थान पैशनर मंच के महाधिवेशन संयोजक, मुख्य संरक्षक पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि वृक्ष मित्र...
BOTAD - ટાઢાની વાડીમાં આંગણવાડી બહેનોએ પડતર માંગણીઓનેમામલે બેઠક યોજાઈ
BOTAD - ટાઢાની વાડીમાં આંગણવાડી બહેનોએ પડતર માંગણીઓનેમામલે બેઠક યોજાઈ
The ICC on Tuesday named legendary Sachin Tendulkar as the 'Global Ambassador' for the men's Cricket World Cup 2023 beginning Thursday in Ahmedabad.
The ICC on Tuesday named Legendary Sachin Tendulkar as "The Global Ambassador" for the Men's...
Jio vs Airtel: एयरटेल और जियो के शुरुआती पोस्टपेड प्लान, किसमें मिलते हैं ज्यादा फायदे
जियो अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से प्लान लाते हैं जिसमें पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान शामिल है। हाल...