माता-पिता बनना लगभग हर कपल का सपना होता है। यह एक सुखद अहसास है, जो व्यक्ति को व्यक्तित्व को निखारती है और एक कपल को करीब लाता है। हालांकि, इन दिनों लोगों की बदलती लाइफस्टाइल की वजह माता-पिता बनने में काफी दिक्कतें आने लगी हैं। आजकल कपल के शादीशुदा जीवन की सबसे बड़ी समस्या जो उभर कर सामने आ रही है, वह कंसीव न कर पाने की समस्या है।

अस्त-व्यस्त जीवनशैली, कंसीव करने की प्लानिंग में देरी, खराब खानपान, स्मोकिंग, शराब जैसे तमाम कारण हैं, जो स्वस्थ तरीके से कंसीव करने के रास्ते में रोड़ा बन कर खड़े हो जाते हैं। इसलिए सही समय पर सही कदम उठाने से आसानी से कंसीव किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी आम समस्याओं के बारे हैं, जो कंसीव करने के रास्ते में बन सकती हैं रोड़ा-

गलत टाइमिंग

कंसीव करने में ये एक बेहद अहम और बेसिक सी जरूरत है। एक महिला की ओव्यूलेशन की टाइमिंग को ट्रैक कर के उसी अनुसार कंसीव करने को कोशिश करनी चाहिए, जिससे ये सफल हो। लोगों को ओव्यूलेशन पीरियड की सही जानकारी न होने के कारण ये गलती हो जाती है।

हार्मोनल असंतुलन

एस्ट्रोजन डोमिनेंस, ऑटो इम्यून कंडीशन, PCOS या फिर लो प्रोजेस्टेरोन जैसे शरीर में होने वाले हार्मोनल असंतुलन कंसीव करने में समस्या पैदा करते हैं। टेस्ट करा कर इस स्थिति को रूल आउट करना चाहिए और उसके बाद कंसीव करने की कोशिश करनी चाहिए।

खराब स्पर्म क्वालिटी

50% कपल में मेल इनफर्टिलिटी कंसीव न कर पाने का कारण बनती है। इसकी भी जांच करा कर पुष्टि करनी चाहिए और फिर डॉक्टर के बताए निर्देशों को फॉलो करना चाहिए।

फीमेल इनफर्टिलिटी

एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉयड, यूटरस या यूटरिन लाइनिंग में समस्या, जेनेटिक डिसऑर्डर या पॉलिप जैसे डिसऑर्डर फीमेल इनफर्टिलिटी के लिए जिम्मेदार होते हैं, जिससे कंसीव करने में समस्या पैदा होती है।

हार्मोनल बर्थ कंट्रोल

लंबे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल का इस्तेमाल करने से इनफर्टिलिटी का एक टेंपरेरी पीरियड लगभग एक साल के लिए आ सकता है।