कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से निकाली गई भर्ती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार बड़े पदों पर भर्ती संघ लोक सेवा आयोग की जगह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से कर रही है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी संघ लोक सेवा आयोग की जगह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जरिए लोकसेवकों की भर्ती कर संविधान पर हमला कर रहे हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर लेटरल एंट्री के जरिए भर्ती कर खुलेआम एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीना जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि टॉप ब्यूरोक्रेसी समेत देश के सभी शीर्ष पदों पर वंचितों का प्रतिनिधित्व नहीं है, उसे सुधारने के बजाय लेटरल एंट्री द्वारा उन्हें शीर्ष पदों से और दूर किया जा रहा है। यह यूपीएससी की तैयारी कर रहे प्रतिभाशाली युवाओं के हक पर डाका और वंचितों के आरक्षण समेत सामाजिक न्याय की परिकल्पना पर चोट है।' उन्होंने आगे कहा, 'चंद कॉरपोरेट्स के प्रतिनिधि निर्णायक सरकारी पदों पर बैठ कर क्या कारनामे करेंगे, इसका नया उदाहरण सेबी है, जहां निजी क्षेत्र से आने वाले को पहली बार चेयरपर्सन बनाया गया। प्रशासनिक ढांचे और सामाजिक न्याय दोनों को चोट पहुंचाने वाले इस देश विरोधी कदम का इंडी गठबंधन मजबूती से विरोध करेगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસામાં હિંદુ યુવા સંગઠન આગેવાન મનોજ ઠાકોર અને તેમના સાથી મિત્ર અંકીત ઉર્ફે માઈકલ ઠાકોર ઉપર હુમલો
ડીસામાં સરકારી હોસ્પિટલ પાસે બે દિવસ અગાઉ હિંદુ યુવા સંગઠન આગેવાન મનોજ ઠાકોર અને તેમના સાથી...
श्री रक्तदंतिका माताजी मंदिर सथूर में लुटपाट करके पुजारीयो के साथ मारपीट करके सोने चाँदी के जेवरात व पैसे लुटने वाला 25,000/- रुपये का ईनाम आरोपी शिवा बाछड़ा बापर्दा गिरफ्तार।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया की दिनाक 18-09-2023 को मध्य रात्री में श्री...
દેવગઢ બારીયા : નશાની હાલતમાં વાહન હંકારતા વાહન ચાલકની પોલીસે કરી અટકાયત
દેવગઢ બારીયા : નશાની હાલતમાં વાહન હંકારતા વાહન ચાલકની પોલીસે કરી અટકાયત
অসম বিধানসভাৰ শৰৎকালীন অধিবেশনৰ দ্বিতীয় দিনা বিধায়ক মনোৰঞ্জন তালুকদাৰ | ManuranjanTalukdar
অসম বিধানসভাৰ শৰৎকালীন অধিবেশনৰ দ্বিতীয় দিনা বিধায়ক মনোৰঞ্জন তালুকদাৰ | ManuranjanTalukdar
सीआई शर्मा ने कार्यवाहक के रूप में रामगंजमंडी थाने का किया पदभार ग्रहण, पूर्व में हुई बाइक चोरियों की बनाई रिपोर्ट
रामगंजमंडी थाने में रविवार को संदीप कुमार शर्मा ने कार्यवाहक थानाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण...