सऊदी अरब के जेद्दाह में चल रहे IPL मेगा ऑक्शन में राजस्थान के खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। इस ऑक्शन में राजस्थान के खलील अहमद, महिपाल लोमरोर, राहुल चहर और मानव सुथार को अलग-अलग टीमों ने खरीदा है। राजस्थान के खिलाड़ियों में से अब तक खलील सबसे ज्यादा कीमत 4.80 करोड़ रुपए में बिके हैं।वहीं, राजस्थान रणजी टीम के कप्तान महिपाल लोमरोर इंडियन प्रीमियर लीग-2025 के नए सीजन में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। महिपाल लोमरोर को गुजरात ने एक करोड़ 70 लाख रुपए में खरीदा है। जबकि उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपए निर्धारित की गई थी।टोंक के रहने वाले खलील अहमद इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग-2025 की नीलामी में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद को 4.80 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए तय किया गया था। इससे पहले खलील दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें दिल्ली ने रिटेन नहीं किया था।खलील दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी IPL खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 57 मुकाबले खेले हैं। इसकी 57 पारियों में 25.41 की औसत से 74 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.84 की रही है। खलील का IPL में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/21 का रहा है। IPL 2024 में खलील ने 14 मैच में 28.17 की औसत से 17 विकेट लिए थे।
राजस्थान के खलील अहमद IPL में 4.80 करोड़ में बिके:महिपाल लोमरोर को मिले 1.70 करोड़ रुपए, कभी दादी ने कहा था-इसे मैं बनाऊंगी क्रिकेटर
