कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से निकाली गई भर्ती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार बड़े पदों पर भर्ती संघ लोक सेवा आयोग की जगह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से कर रही है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी संघ लोक सेवा आयोग की जगह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जरिए लोकसेवकों की भर्ती कर संविधान पर हमला कर रहे हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर लेटरल एंट्री के जरिए भर्ती कर खुलेआम एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग का आरक्षण छीना जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि टॉप ब्यूरोक्रेसी समेत देश के सभी शीर्ष पदों पर वंचितों का प्रतिनिधित्व नहीं है, उसे सुधारने के बजाय लेटरल एंट्री द्वारा उन्हें शीर्ष पदों से और दूर किया जा रहा है। यह यूपीएससी की तैयारी कर रहे प्रतिभाशाली युवाओं के हक पर डाका और वंचितों के आरक्षण समेत सामाजिक न्याय की परिकल्पना पर चोट है।' उन्होंने आगे कहा, 'चंद कॉरपोरेट्स के प्रतिनिधि निर्णायक सरकारी पदों पर बैठ कर क्या कारनामे करेंगे, इसका नया उदाहरण सेबी है, जहां निजी क्षेत्र से आने वाले को पहली बार चेयरपर्सन बनाया गया। प्रशासनिक ढांचे और सामाजिक न्याय दोनों को चोट पहुंचाने वाले इस देश विरोधी कदम का इंडी गठबंधन मजबूती से विरोध करेगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Ghosi By Election Voting: सपा प्रत्याशी Sudhakar Singh ने Police पर लगाए गंभीर आरोप | BJP। SP।
Ghosi By Election Voting: सपा प्रत्याशी Sudhakar Singh ने Police पर लगाए गंभीर आरोप | BJP। SP।
Android Users Alert: सरकार को जारी करनी पड़ी सख्त चेतावनी, कहीं हैकर्स के निशाने पर तो नहीं आपका स्मार्टफोन
यह चेतावनी खासतौर से उन यूजर्स को प्रभावित कर सकती है। जिनका डिवाइस एंड्रॉइड 12 एंड्रॉइड 12L...
गॅलेक्सी मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल येथे मोफत मेंदू विकार निदान आणि फिजिओथेरपी शिबिर
"मेंदूत सुमारे १०० अब्ज न्यूरॉन्स असतात. या मेंदूत नेमकं काय घडतं, का घडतं आणि कसं घडतं याबाबत...
ગરાડુ થી ઝાલોદ સુધીના માર્ગ ઉપર નાના-મોટા ખાડાઓના લીધે વાહન ચાલકો ત્રાહિમામ.
ગરાડુ થી ઝાલોદ માર્ગ ઉપર ઉપર નાના-મોટા ખાડાઓ પડી જવાથી તેમાં વરસાદી પાણી ભરાઈ રહેતા વાહન ચાલકો...