राजस्थान में होने वाली इन्वेस्टमेंट समिट ’राइजिंग राजस्थान’ के लिए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को न्योता देंगे। इसके लिए केन्द्र सरकार के जरिए बुलावा भेजा जाएगा। सूत्रों के अनुसार यूएस के भारत में एम्बेसेडर से भी बातचीत की जा रही है। सीएम भजनलाल शर्मा खुद अगले माह के पहले पखवाड़े में दिल्ली में 12 देशों के एम्बेसेडर के साथ मीटिंग करेंगे। यहां भी मस्क को भारत में बुलावे पर चर्चा हो सकती है। मस्क की कुछ माह पहले भारत यात्रा प्रस्तावित थी, लेकिन वे नहीं आए। फिर उन्होंने जल्द भारत आने की बात कही थी। उधर, मुख्यमंत्री का समिट को लेकर देश में पहला रोड शो (इनवेस्टर मीट) मुंबई में तय हो गया है। 30 अगस्त को पांच सितारा होटल में होने वाले कार्यक्रम में बड़ी कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे। प्रदेश के उद्योग मंत्री, मुख्य सचिव सहित पूरी टीम साथ होगी। कुछ कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ भी मुख्यमंत्री की अलग मीटिंग भी होगी।राज्य सरकार समिट में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) के अलग से कॉन्क्लेव कराने की भी संभावना तलाश रही है। गौरतलब है कि सीएम निवेशकों से मीटिंग करने दो देशों में भी जाएंगे। समिट 9 से 11 दिसम्बर को होनी है। राजस्थान सरकार को मिले 5.21 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव राजस्थान की वर्तमान अर्थव्यवस्था के 33 प्रतिशत से भी अधिक हैं। राजस्थान की अर्थव्यवस्था का आकार 2023-24 में 15.28 लाख करोड़ रुपए (प्रचलित मूल्यों पर) अनुमानित है।ऑनलाइन-ऑफलाइन एमओयू के प्रस्ताव आ रहे हैं। मुख्यमंत्री स्तर पर इन्वेस्टर मीट तीस अगस्त को मुंबई में होगी। दिल्ली में भी सीएम कई देशों के एम्बेसेडर से राउंड टेबल मीटिंग करेंगे
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Delhi enters new historic era with PM's vision of Viksit Bharat: Chugh
Countdown for AAP begins in Punjab as "liquor wala" Sisodia tours schools and colleges in Punjab...
Madhya Pradesh: Bharat Jodo Nyay Yatra के दौरान लगे मोदी के नारे | Rahul Gandhi | Aaj Tak News
Madhya Pradesh: Bharat Jodo Nyay Yatra के दौरान लगे मोदी के नारे | Rahul Gandhi | Aaj Tak News
ગુજરાત ચૂંટણીમાં PM મોદીની ઈચ્છા પુરી થસે.? શું ગુજરાતમાં ભૂપેન્દ્ર પટેલ તોડશે નરેન્દ્ર મોદીનો રેકોર્ડ.? એક્ઝિટ પોલ કેટલા અંશે સાચા સાબિત થશે.?
ગુજરાત વિધાનસભા ચૂંટણીના એક્ઝિટ પોલમાં રાજ્યમાં ફરી બીજેપી સરકાર રચશે તેવા તારણો બતાવે છે. જોકે...
Ind Vs SA: 1 બોલ પર 2 બેટ્સમેન આઉટ,છતાં વિકેટ ન પડી
ભારત અને દક્ષિણ આફ્રિકા વચ્ચે સીરીઝની ત્રીજી T20 મેચ મંગળવારે ઈન્દોરમાં રમાઈ હતી. આ મેચમાં ઘણા...