भारतीय जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करने के लिए 10 करोड़ सदस्य बनाने की तैयारी की है। एक सितंबर से पार्टी के संगठन पर्व के रूप में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा। यहां भाजपा मुख्यालय पर गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान के प्रारूप पर मंथन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्ड कॉल से सदस्यता अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। फिलहाल भाजपा 18 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। अब 10 करोड़ और सदस्य बनाने की तैयारी है। सदस्यता अभियान दो चरणों में होगा। एक सितंबर से 25 सितंबर तक पहला चरण और एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण होगा। वहीं 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलेगा। सक्रिय सदस्यों को ही पार्टी के चुनाव में भाग लेने का अधिकार होता है। भाजपा ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान का राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया है, वहीं विजया रहाटकर को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिली है। ऋतुराज सिन्हा को यूपी और गुजरात में सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार पहले सदस्य के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फॉर्म भर सकते हैं
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz
Share Market में जानें क्या है Experts के BTST और STBT Ideas | Share Market Tomorrow | CNBC Awaaz
ડીસામાં નેશનલ હાઇવે ઓથોરિટી દ્વારા હંગામી દબાણો દૂર કરાયા
ડીસામાં રિલાયન્સ પેટ્રોલ પંપ પાસે નેશનલ હાઈવે ઓથોરિટી દ્વારા હંગામી સેડ ઉભા કરી વેપાર કરતાં...
Aurangabad : बनावट जातप्रमाणपत्र, सहाय्यक पोलीस निरीक्षकावर गुन्हा दाखल
Aurangabad : बनावट जातप्रमाणपत्र, सहाय्यक पोलीस निरीक्षकावर गुन्हा दाखल
ઈડરમાં નગરપાલિકા દ્વારા લગાવેલ જાહેરાતનાં બોર્ડમાં છબરડા
#buletinindia #gujarat #sabarkantha