रेलवे लोको कॉलोनी स्थित वासुदेव धाम श्रीराम मंदिर परिसर में सावन माह के अवसर पर रूद्राभिषेक किया गया। महिला मंडल की और से सुबह शुरू हुआ रुद्राभिषेक करीब चार घंटे चला जिसमें पंडित बुद्धि प्रकाश शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ सभी को रूद्राभिषेक करवाया और महिलाओं ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। शास्त्री ने बताया कि सावन माह में रूद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है, भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। मंदिर परिसर में सावन माह में नियमित पूजा अर्चना की जा रही है। महिलाएं सुबह से ही पूजन अर्चन करती हैं, भोलेनाथ के गीत गाती है, प्रसाद वितरण होता है और उसके बाद भोलेनाथ के जयघोष लगाए जाते हैं। मंदिर समिति के ब्रज मोहन महावर ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर हैं जहां भोलेनाथ विराजमान हैं। यहां दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। यहां भोलेनाथ के स्मरण मात्र से ही कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। इस अवसर पर महंत विजेन्द्र दास महाराज, महिला मंडल की महिला सदस्य सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अवैध बजरी परिवहन मे प्रयुक्त वाहन ट्रेलर के मालिक को किया गिरफ्तार • प्रकरण मे आरोपी चालक को पूर्व मे किया जा चुका है गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा (IPS) ने बताया की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक...
બનાસકાંઠા જિલ્લા શૈક્ષણિક સંઘ સંકલન સમિતિ દ્વારા આવેદનપત્ર આપ્યું
બનાસકાંઠા જિલ્લા શૈક્ષણિક સંઘ સંકલન સમિતિ દ્વારા આવેદનપત્ર આપ્યું
Share Market Recap: बाजार मे आज फ्लैट हुआ बंद, Nifty 22,605 के नीचे बंद ,जानें कहां तेजी या मंदी?
Share Market Recap: बाजार मे आज फ्लैट हुआ बंद, Nifty 22,605 के नीचे बंद ,जानें कहां तेजी या मंदी?
જસદણ એસટી કર્મચારી બીજા દિવસે પણ કાળી પટ્ટી ધારણ કરી સુત્રોચાર કર્યો હતાં
જસદણ એસટી કર્મચારી બીજા દિવસે પણ કાળી પટ્ટી ધારણ કરી સુત્રોચાર કર્યો હતાં