रेलवे लोको कॉलोनी स्थित वासुदेव धाम श्रीराम मंदिर परिसर में सावन माह के अवसर पर रूद्राभिषेक किया गया। महिला मंडल की और से सुबह शुरू हुआ रुद्राभिषेक करीब चार घंटे चला जिसमें पंडित बुद्धि प्रकाश शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ सभी को रूद्राभिषेक करवाया और महिलाओं ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। शास्त्री ने बताया कि सावन माह में रूद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है, भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं। मंदिर परिसर में सावन माह में नियमित पूजा अर्चना की जा रही है। महिलाएं सुबह से ही पूजन अर्चन करती हैं, भोलेनाथ के गीत गाती है, प्रसाद वितरण होता है और उसके बाद भोलेनाथ के जयघोष लगाए जाते हैं। मंदिर समिति के ब्रज मोहन महावर ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर हैं जहां भोलेनाथ विराजमान हैं। यहां दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। यहां भोलेनाथ के स्मरण मात्र से ही कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। इस अवसर पर महंत विजेन्द्र दास महाराज, महिला मंडल की महिला सदस्य सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पुण्या-मुंबईतील हॉटेल्सच्या थाळी ला इस्लामपुर ची हि राईस प्लेट टफ फाईट देतेय 🔥 Highway Hotel Review
पुण्या-मुंबईतील हॉटेल्सच्या थाळी ला इस्लामपुर ची हि राईस प्लेट टफ फाईट देतेय 🔥 Highway Hotel Review
Dubai बना भारतीयों का फेवरेट ट्रेवल डेस्टिनेशन, 63 प्रतिशत बढ़ी यात्रियों की संख्या
नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। भारत से विदेश जाने वाले लोगों की संख्या तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी...
सामूहिक बलात्कार के मामले को कवरेज करने जिला अस्पताल पहुंचे पत्रकारों के साथ थाना प्रभारी ने किया अभद्र व्यवहार
सामुहिक बलात्कार के मामले को कवरेज करने जिला अस्पताल पंहुचे पत्रकारो के साथ थाना प्रभारी नें किया...
Haryana Electricity Bill: 90 साल के बजुर्ग के साथ ये कैसा मजाक? | Aaj Tak News
Haryana Electricity Bill: 90 साल के बजुर्ग के साथ ये कैसा मजाक? | Aaj Tak News