जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि ई-रिक्शा सवार युवकों ने स्कूटी सवार युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में स्कूटी सवार एक युवक की हालत बिगड़ी और उसकी हॉस्पिटल में मौत हो गई। इसके बाद पीड़ित युवक के परिवार वाले शास्त्रीनगर थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। बाजार बंद करवाने की कोशिश की गई। सुबह करीब 9 बजे टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। उधर, पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी युवक की गिरफ्तारी भी हुई है। बाकी दो युवकों की तलाश जारी है। दोपहर करीब सवा दो बजे कोई कार्रवाई नहीं होते देख प्रदर्शनकारियों ने थाने के पास ही सर्किल के आसपास की दुकानें बंद करानी शुरू कर दीं। इसकी भनक पुलिस को लगी। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी गए और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा थाने में बैठे थे। पुलिस की सख्ती की जानकारी मिलते ही गोपाल शर्मा थाने से बाहर आए। डीसीपी राशि डोगरा डूडी और एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह ने उन्हें रास्ते में रोकने की कोशिश की। राशि डोगरा से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस के इस रवैये के विरोध में विधायक धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद पुलिस अधिकारियों ने मामला संभाला। तब जाकर गोपाल शर्मा धरने से उठे। थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ गोपाल शर्मा की मीटिंग चल रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नगर निगम कोटा की वेबसाइट मे पुराने जनप्रतिनिधियों अधिकारी के नाम जनता को कर रहे भ्रमित
अपडेट वेबसाइट में अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और शांति धारीवाल को यूडीएच मंत्री दर्शाया
...
राहुल गांधी जम्मू पर फोकस करें, हमारी उम्मीद के मुताबिक कांग्रेस वहां नहीं दे रही ध्यान : उमर अब्दुल्ला
अपने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी...
ગારીયાધાર ભારતીય જનતા પાર્ટીના કાર્યક્રમ પાલીતાણા ખાતે નરેન્દ્ર મોદીના કાર્યક્રમમાં હાજર રહેશે
ગારીયાધાર ભારતીય જનતા પાર્ટીના કાર્યક્રમ પાલીતાણા ખાતે નરેન્દ્ર મોદીના કાર્યક્રમમાં હાજર રહેશે
विज्ञाननगर थाने के कांस्टेबल पर दुष्कर्म का केस पीड़िता के घर कांस्टेबल का आना-जाना था।
विज्ञाननगर थाने के कांस्टेबल पर दुष्कर्म का केस
कोटा शहर के विज्ञाननगर थाने में तैनात एक...