कोलकाता। कोलकाता के सरकारी आरजी अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या की घटना को लेकर पूरे देश में रोष व्याप्त है और इसके खिलाफ लगातार विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस बीच आरजी कर अस्पताल में 14 अगस्त की आधी रात को हुई तोड़फोड़ व हिंसा की घटना के बाद अस्पताल के 10 डॉक्टरों और 190 नर्सिंग स्टाफ का तबादला कर दिया गया है।

इसके अलावा बंगाल सरकार ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य अस्पतालों के कई डॉक्टरों के भी तबादले कर दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को इन सभी का तबादला आदेश जारी किया गया है। आरोप है कि ये डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना के खिलाफ जारी डॉक्टरों के हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं।

सीएम के आदेश पर किया गया ट्रांसफर

पूनावाला ने दिल्ली एम्स के एक डॉक्टर का एक पोस्ट भी एक्स पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी है। उन्होंने व्हाट्सएप चैट का स्क्रिनशाट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि जिन डॉक्टरों ने घटना के खिलाफ आवाज उठाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर उनका ट्रांसफर कर दिया गया है।