उदयपुर में हमलावर स्टूडेंट के घर पर वन विभाग ने बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है। विभाग ने आज आरोपी के घर पर नोटिस चिपकाकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है। विभाग का कहना है कि ये घर वन विभाग की जमीन पर बना है। हमलावर के परिवार को 20 अगस्त तक अतिक्रमण हटाना होगा।इस बीच नगर निगम उदयपुर ने नोटिस जारी किया है। जिसमें मकान से संबंधित सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। वहीं, आरोपी स्टूडेंट का आज एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह फुटेज शुक्रवार को हमले के बाद का है। इसमें वो स्कूटी पर भागते हुए दिख रहा है।शुक्रवार को हुई घटना के बाद से शहर में नेटबंदी है और स्कूल भी बंद किए गए है। हालांकि, शनिवार सुबह से शहर में हालात सामान्य हैं और बाजार भी खुल गए हैं। शुक्रवार सुबह शहर भट्टियानी चौहट्टा के सरकारी स्कूल एक स्टूडेंट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद शहर में तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी। दावा किया जा रहा है कि दोनों स्टूडेंट के बीच तीन-चार दिन से झगड़ा चल रहा था, लेकिन स्कूल प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी।आरोपी स्टूडेंट की एक सोशल मीडिया चैट भी सामने आई है जिसमें वो दूसरे दोस्त के साथ हमले और जान से मारने की बात कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये चैट हमले से तीन दिन पहले की है। घायल छात्र की हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री ने बच्चे के इलाज के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम का चार्टर प्लेन से उदयपुर भेजा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कोटा पुलिस ने फिर पकड़े चोर बाइक चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद
बाइक चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, 5 वाहन बरामद
कोटा उद्योग नगर पुलिस ने बाइक चोरी के...
Aaditya Thackeray Nagpur एअरपोर्टवर येताच कार्यकर्त्यांनी जे केलं ते पाहून व्हाल थक्क
Aaditya Thackeray Nagpur एअरपोर्टवर येताच कार्यकर्त्यांनी जे केलं ते पाहून व्हाल थक्क
જિલ્લા કલેકટરની અધ્યક્ષતામાં "સ્ટુડન્ટ પોલીસ કેડેટ" પ્રોજેક્ટ સલાહકાર સમિતિની બેઠક યોજાઈ.
"We learn to serve" ના સૂત્ર સાથે બાળકો હવે સ્ટુડન્ટ પોલીસ કેડેટ પ્રોજેક્ટમાં ભાગ લેશે
...
Akshay Kumar उस फिल्म को लेकर खेलेंगे दांव जो लागत भी ना वसूल पाई | Bollywood | Entertainment |
Akshay Kumar उस फिल्म को लेकर खेलेंगे दांव जो लागत भी ना वसूल पाई | Bollywood | Entertainment |