उदयपुर में हमलावर स्टूडेंट के घर पर वन विभाग ने बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है। विभाग ने आज आरोपी के घर पर नोटिस चिपकाकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा है। विभाग का कहना है कि ये घर वन विभाग की जमीन पर बना है। हमलावर के परिवार को 20 अगस्त तक अतिक्रमण हटाना होगा।इस बीच नगर निगम उदयपुर ने नोटिस जारी किया है। जिसमें मकान से संबंधित सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। वहीं, आरोपी स्टूडेंट का आज एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह फुटेज शुक्रवार को हमले के बाद का है। इसमें वो स्कूटी पर भागते हुए दिख रहा है।शुक्रवार को हुई घटना के बाद से शहर में नेटबंदी है और स्कूल भी बंद किए गए है। हालांकि, शनिवार सुबह से शहर में हालात सामान्य हैं और बाजार भी खुल गए हैं। शुक्रवार सुबह शहर भट्टियानी चौहट्टा के सरकारी स्कूल एक स्टूडेंट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद शहर में तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी। दावा किया जा रहा है कि दोनों स्टूडेंट के बीच तीन-चार दिन से झगड़ा चल रहा था, लेकिन स्कूल प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी।आरोपी स्टूडेंट की एक सोशल मीडिया चैट भी सामने आई है जिसमें वो दूसरे दोस्त के साथ हमले और जान से मारने की बात कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये चैट हमले से तीन दिन पहले की है। घायल छात्र की हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री ने बच्चे के इलाज के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम का चार्टर प्लेन से उदयपुर भेजा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Financial और Assessment Year में कंफ्यूजन करें दूर, इस आधार पर जमा होता है आपका ITR
जब भी आप आईटीआर भरने के लिए किसी टैक्स विशेषज्ञ सीए या वकील के पास जाते हैं, तो हमेशा फाइनेंशियल...
જિલ્લામાં ૧૯૩૫ હેક્ટર માં કપાસનું વાવેતર કરાયું , ચાલુ વર્ષે કપાસનું વાવેતર બમણું નોંધાયું.
જિલ્લામાં ૧૯૩૫ હેક્ટર માં કપાસનું વાવેતર કરાયું , ચાલુ વર્ષે કપાસનું વાવેતર બમણું નોંધાયું.
વડોદરા રાજમાર્ગો પર ગણેશજીની આગમન યાત્રા આકર્ષણનુ કેન્દ્ર બની
વડોદરા રાજમાર્ગો પર ગણેશજીની આગમન યાત્રા આકર્ષણનુ કેન્દ્ર બની
PM Modi America Visit: मजबूत हुए द्विपक्षीय संबंध, अमेरिका ने क्यों लौटाई भारत की 297 प्राचीन धरोहर?
PM Modi America Visit: मजबूत हुए द्विपक्षीय संबंध, अमेरिका ने क्यों लौटाई भारत की 297 प्राचीन धरोहर?
গোৰেশ্বৰত গোৰেশ্বৰ আঞ্চলিক ৰাস উদযাপন সমিতিৰ সাধাৰণ সভা অনুষ্ঠিত,নতুন সমিতি গঠন
গোৰেশ্বৰত গোৰেশ্বৰ আঞ্চলিক ৰাস উদযাপন সমিতিৰ সাধাৰণ সভা অনুষ্ঠিত,নতুন সমিতি গঠন