राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच झगड़े ने विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू करने के साथ-साथ इंटरनेट सेवा बंद कर दी। वहीं, आज की स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी भी कर दी गई है गौरतलब है कि एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से वार कर दिया। घटना को लेकर शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने प्रदर्शन कर बाजार बंद करवा दिए। इस दौरान धर्म स्थलों पर पत्थर फेंकने के साथ ही कई जगह पर तोड़फोड़ की गई। दो जगहों पर वाहनों में आग लगा दी तो चार अन्य जगहों पर वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। आरोपी छात्र को हिरासत में लिया, वहीं उसके पिता को गिरफ्तार किया है। इस सांप्रदायिक घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘उदयपुर में बने सांप्रदायिक तनाव के हालात चिंताजनक हैं। मैं सभी वर्ग के लोगों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें।’ वहीं, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट ने भी उदयपुर घटना को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि ‘उदयपुर में बने तनावपूर्ण हालात चिंताजनक हैं। मैं लोगों से अपील करता हूँ कि आप सभी एकता, भाईचारा व शांति बनाए रखें एवं किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। मैं सरकार एवं प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएं।’
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजस्थान में 1 करोड़ पेंशनधारियों की पेंशन में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी, होमगार्ड का मानदेय भी बढ़ा
राजस्थान में इसी महीने यानी जून में ही 1 करोड़ सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बढ़ी हुई पेंशन...
87 साल में पहली बार Volkswagen बंद कर सकती है जर्मनी के प्लांट, चीनी वाहन निर्माता हैं कारण
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता Volkswagen की ओर से कुछ प्लांट्स को बंद किया जा सकता...
Parliament Winter Session: Lok Sabha और Rajya Sabha की कार्यवाही शुरू, विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला
Parliament Winter Session: Lok Sabha और Rajya Sabha की कार्यवाही शुरू, विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला
डोक्यावर घेऊन गेलेल्या रिकाम्या घागर-कळशीत आले पाणी
सोलापूर : हैदराबाद रोड परिसरातील गंगाई केकडे नगर या ठिकाणच्या महिला लहान मुलं आणि वृद्ध यांनी...
Iran और Pakistan के बीच झगड़े की वजह क्या है, कौन है ये जैश-अल-अदल’? | ABP LIVE
Iran और Pakistan के बीच झगड़े की वजह क्या है, कौन है ये जैश-अल-अदल’? | ABP LIVE