निवाई/गुंसी- क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते गुंसी ग्राम पंचायत के सजिया गांव की छाजोलाई की ढाणी में कई कच्चे मकान ढह गए। पीडि़त ढाणीवासी रामलाल, गंगाराम, हीरा लाल, राम, लक्ष्मण, सीताराम, व कपूर चंद यादव ने बताया कि बारिश के पानी से उनके कई कच्चे मकान ढह गए है। मकानों के ढहने से उनमें रखे घरेलू सामान व चारा नष्ट हो गया। बचे मकानों पर तिरपाल तानकर अपना काम निकाल रहे है। बार बार आग्रह किए जाने के बाद भी प्रशासन ने सुध नहीं ली है। उन्होंने बताया कि उनके घरों के पास से एक बरसाती नाला गुजर रहा है जिसमे लगातार मिट्टी का कटाव होता जा रहा है। कटाव से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी नाले के पानी से ढाणी को राहौली सडक़ मार्ग से जोडऩे वाली सीसी रोड भी पूरी टूट चुकी है। जिसके चलते उन्हें सडक़ मार्ग तक जाने के लिए दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सभी परेशानियों को लेकर पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन किसी ने उनकी ढाणी की सुध नहीं ली है। इसी लापरवाही एवं उदासीनता के चलते ढाणीवासियो में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Vivo Y200i 6000 mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, 512GB स्टोरेज और पावरफुल चिपसेट से है लैस
Y सीरीज के तहत वीवो ने एक और 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसे चाइना में लॉन्च किया गया है।...
नगरसेवक बळीराम पोटे यांच्या प्रयत्नाने मंगेवाडीत सुरू झाले सिंगल फेज लाईट
पाटोदा (प्रतिनिधी) मंगेवाडी ही नगरपंचायत हद्दीत असली तरी पाटोदा शहरा पासून 3 ते 4 किमी...
ધાનેરા ના જાડી અને સેરા ગામ વચ્ચે અકસ્માત ની ઘટના
ધાનેરા ના જાડી અને સેરા ગામ વચ્ચે અકસ્માત ની ઘટના
Chief Minister Conrad Sangma denies any " Vehicle scam" in Meghalaya police
Chief Minister Conrad Sangma denies any " Vehicle scam" in Meghalaya police
આને કહેવાય સાચો મતદાર બન્ને હાથ ના હોવા છતાં પગ થી કર્યું મતદાન
આજ ના સમય માં અમુક લોકો વોટ નાખવામાં આળસ કરે છે અને વિચારે છે આપડા એક વોટ થઈ સુ ફરક પડી જવાનો...