निवाई/गुंसी- क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते गुंसी ग्राम पंचायत के सजिया गांव की छाजोलाई की ढाणी में कई कच्चे मकान ढह गए। पीडि़त ढाणीवासी रामलाल, गंगाराम, हीरा लाल, राम, लक्ष्मण, सीताराम, व कपूर चंद यादव ने बताया कि बारिश के पानी से उनके कई कच्चे मकान ढह गए है। मकानों के ढहने से उनमें रखे घरेलू सामान व चारा नष्ट हो गया। बचे मकानों पर तिरपाल तानकर अपना काम निकाल रहे है। बार बार आग्रह किए जाने के बाद भी प्रशासन ने सुध नहीं ली है। उन्होंने बताया कि उनके घरों के पास से एक बरसाती नाला गुजर रहा है जिसमे लगातार मिट्टी का कटाव होता जा रहा है। कटाव से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी नाले के पानी से ढाणी को राहौली सडक़ मार्ग से जोडऩे वाली सीसी रोड भी पूरी टूट चुकी है। जिसके चलते उन्हें सडक़ मार्ग तक जाने के लिए दो किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सभी परेशानियों को लेकर पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन किसी ने उनकी ढाणी की सुध नहीं ली है। इसी लापरवाही एवं उदासीनता के चलते ढाणीवासियो में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आखिर क्यों गुजरात बना हुआ है Chandipura Virus का हॉटस्पॉट? क्या है इसके पीछे की वजह
Chandipura Virus: गुजरात में अपना कहर बरपा रहा चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus in Gujarat)...
राजस्थान में KG से PG तक पढ़ाई फ्री करने की योजना,1 जुलाई से लागू होगी योजना
राजस्थान में भजनलाल सरकार बजट सत्र में घोषित मुख्यमंत्री किसान शिक्षा प्रोत्साहन योजना लागू करने...
Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और बोम्मई ने दाखिल किया नामांकन, घोषित की 21 करोड़ रुपये की संपत्ति
बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और...
Tallest Escalator In India : भारत के किस शहर में है देश का सबसे ऊंचा एस्केलेटर, जानिए
विदेशों की तरह की भारत में भी सीढ़ियों की जगह अब लगभग हर सार्वजनिक स्थलों पर...
બોડેલી ખાતેથી વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદી દ્વારા ઓવરબ્રિજનું ઇ-લોકાર્પણ કરાયું.
બોડેલી ખાતેથી વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદી દ્વારા ઓવરબ્રિજનું ઇ-લોકાર્પણ કરાયું.