निवाई में सनातन धर्म रक्षा मंच द्वारा शनिवार को शहर बंद करने का निर्णय लिया गया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को शहर को पूर्णतया बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत कंकाली माता मंदिर से सुबह प्रार्थना 9 बजे हिंदू आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। हिंदू आक्रोश रैली शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई अहिंसा सर्किल पर पहुंचेगी। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 तक शहर का बाजार पूर्णतया बंद रहेगा। बंद को सफल बनाने के लिए सभी व्यापार मंडल के सदस्यों ने पूर्णतया समर्थन दिया है। सभी कंकाली माता मंदिर पर एकत्रित होकर विशाल आक्रोश रैली के रूप में अहिंसा सर्किल पहुंचेंगे। आक्रोश रैली में जैन मुनि अनुसरण सागर महाराज, संत कर्मानंद महाराज, संत मनीष दास महाराज, गौ ऋषि संत प्रकाशदास महाराज आक्रोश रैली में शामिल होंगे। आक्रोश रैली अहिंसा सर्किल पहुंचने पर हिंदू समाज को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। अहिंसा सर्किल पर उपखंड अधिकारी सुरेशकुमार हरसोलिया को सनातन धर्म रक्षा मंच और हिंदू समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Himachal Flood Alert: हिमाचल में कुदरत की 'तांडवलीला', Drone से देखिए तबाही का video | Weather Rain
Himachal Flood Alert: हिमाचल में कुदरत की 'तांडवलीला', Drone से देखिए तबाही का video | Weather Rain
लगातार हो रही बरसात आम रास्ते हुए बदहाल, टहला गांव मे स्कूल आने जाने वाले छात्र हो रहे परेशान
हिण्डोली उपखंड क्षेत्र मे लगातार हो रही बरसात से ग्रामीण हलकों मे आने जाने के रास्ते बदहाल हो...
બોખીરામાં 7 વર્ષ પહેલા 15 વર્ષની બાળકીનું અપહરણ કરી બળાત્કાર ગુજારવાના કેસમાં યુવાનને 5 વર્ષની સજા
બોખીરામાં 7 વર્ષ પહેલા 15 વર્ષની બાળકીનું અપહરણ કરી બળાત્કાર ગુજારવાના કેસમાં યુવાનને 5 વર્ષની સજા
Vadodara l શિનોર ખાતે વૈષ્ણવપરિવાર દ્વારા વનકુટ મહોત્સવની ઉજવણી l Divyang News
Vadodara l શિનોર ખાતે વૈષ્ણવપરિવાર દ્વારા વનકુટ મહોત્સવની ઉજવણી l Divyang News
डीप डिप्रेशन अगले 96 घंटे कराएगा राजस्थान में भारी बारिश, इन संभागों के लिए आया IMD Double ALERT
बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आज तीव्र होकर डीप डिप्रेशन बन गया है। आगामी 24 घंटो में इसके...