स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित गुंसी ग्राम सभा में ग्राम विकास अधिकारी युगल किशोर मीणा द्वारा ग्रामीणों से की गई अभद्रता को लेकर सरपंच प्रतिनिधि रामजीलाल बैरवा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक रामसहाय वर्मा एवं उपखंड अधिकारी सुरेशकुमार हरसोलिया को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सरपंच सुनिता बैरवा सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया हैं कि ग्राम विकास अधिकारी सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित करवाने की बजाय निरस्त कर लौटा देता है जिससे गांव का विकास नही हो पा रहा। पंचायत एवं विकास संबंधित कोई जानकारी मांगने पर अभद्रता करता है साथ ही पुलिस में झूठा मुकदमा दर्ज कर लोगों को फंसाने की धमकी देता है। उनके इस रवैए के चलते ग्रामीण काफी भयभीत है और पंचायत में किसी भी काम के लिए जाने से डरने लगे है। इन सभी आरोप को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया है और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गिर्राज कुम्हार, राजेंद्र सिंह चौहान, देवी सिंह राजावत, महेश सैनी, रामकिशोर मीणा रहे मौजूद।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बालचंद पाड़ा स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल में सभापति ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को टैबलेट किये वितरित
बूंदी । अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल बालचंद पाड़ा में आयोजित समारोह...
विपक्ष के वॉकआउट पर राज्यसभा के सभापति ने जताई नाराजगी
केंद्रीय बजट के खिलाफ विपक्षी सांसदों द्वारा राज्यसभा से वॉकआउट किए जाने पर सदन के अध्यक्ष जगदीप...
દાહોદ જિલ્લાના આઉટ સોર્શીગના કર્મચારીઓ જિલ્લા સેવાસદન ખાતે ભૂખ હડતાલ પર ઉતર્યા 2022 |
દાહોદ જિલ્લાના આઉટ સોર્શીગના કર્મચારીઓ જિલ્લા સેવાસદન ખાતે ભૂખ હડતાલ પર ઉતર્યા 2022 |
रूस के रोस्तोव शहर पर वैगनर ग्रुप का कब्जा, थोड़ी देर में देश को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने...