राजस्थान के उदयपुर में सहपाठी द्वारा दसवीं कक्षा के छात्र को चाकू मारने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल छात्र को जख्मी हालत में नजदीकी अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त गया। लोग विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। स्थानीय बाजार बंद करा दिया है। हालात पर काबू पाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पुलिस की तैनाती की है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद हैं। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित छात्र और उसके परिजनों से मुलाकात कर, आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मामला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटियानी चौहट्टा उदयपुर का है। इस सनीसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र व उसके पिता को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला कलक्टर पोसवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह दो स्कूली छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई। जिसमें एक छात्र की जांघ पर चाकू लगने के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण घायल को आईसीयू में रखा गया है। कलक्टर ने बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का इलाज जारी है। फिलहाल, बच्चे की स्थिति स्थिर है। उन्होंने आमजनों से घटना को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों से बचने की अपील की है। कलक्टर ने कहा कि इस घटना को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही है। आपको ऐसे लोगों के सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे किसी भी शख्स के सामने आने के बाद इसकी सूचना फौरन पुलिस को दें।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
#GirSomnath | કોડીનારના ઘાટવડ ગામે વૃધ્ધાને ફાડી ખાનાર દીપડો કેદ | Divyang News
#GirSomnath | કોડીનારના ઘાટવડ ગામે વૃધ્ધાને ફાડી ખાનાર દીપડો કેદ | Divyang News
अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ युवक परिषद बंगाईगांव में रक्तदान शिविर आयोजित
अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में गत १७ सितंबर को बंगाईगांव...
ડૉ કૃષ્ણા ચૌહાણ દ્વારા ગાંધી રત્ન એવોર્ડનો કાર્યક્રમ યોજાયો ગાંધી વિચારની આપી રાહ
ડૉ કૃષ્ણા ચૌહાણ દ્વારા ગાંધી રત્ન એવોર્ડનો કાર્યક્રમ યોજાયો ગાંધી વિચારની આપી રાહ
Ahmedabad News| અમદાવાદ: વેજલપુર માં યાશમીન ફ્લેટ 3 માળની બિલ્ડિંગ ધરાશાયી| Vejalpur News | Dpnews
Ahmedabad News| અમદાવાદ: વેજલપુર માં યાશમીન ફ્લેટ 3 માળની બિલ્ડિંગ ધરાશાયી| Vejalpur News | Dpnews
પોરબંદરવાસીઓ નું આધુનિક ઓડિટોરિયમ નું સ્વપ્ન રોળાયું???જાણો કારણ
પોરબંદરવાસીઓ નું આધુનિક ઓડિટોરિયમ નું સ્વપ્ન રોળાયું???જાણો કારણ