राजस्थान की 6 विधानसभा सीटों पर इसी साल उपचुनाव होने है। लेकिन, सियासी गलियारों में यही चर्चा है कि आखिर किस तारीख को विधानसभा उपचुनाव होंगे? ऐसे में राजस्थान को आज चुनाव आयोग से काफी उम्मीद है। क्योंकि चुनाव आयोग आज दोपहर देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान उपचुनाव की तारीख का ऐलान भी हो सकता है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग की आज 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। संभावना है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ ही राजस्थान की रिक्त सीटों पर उपचुनाव हो सकते है। हरियाणा सरकार का कार्यकाल अक्टूबर में खत्म हो रहा है। ऐसे में चर्चा है कि अक्टूबर में वहां चुनाव होंगे और इसी समय राजस्थान में भी उपचुनाव हो जाएंगे। राजस्थान की खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, चौरासी और सलूम्बर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा और चौरासी विधानसभा सीट के विधायक लोकसभा सांसद चुने गए थे, जिस वजह ये पांचों सीटें रिक्त हैं। वहीं, हाल में भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के कारण सलूम्बर विधानसभा सीट रिक्त हो गई। जिस पर भी अब नया विधायक चुना जाना है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જન પ્રતિનિધિ:- ચુંટાયેલા ધારાસભ્ય પાસે લોકોની આશા / માફ કરો - નેતાજી આવા નથી જોઈતા
વિધાનસભાની ચૂંટણીમાં ઉમેદવારો વાયદાઓનો પટારો ખોલે છે. વાયદાઓ સાચા સાબિત થાય તેવી આશા સાથે મતદારો...
WhatsApp के इस फीचर के साथ भेज रहे हैं प्राइवेट डेटा तो ध्यान दें, सेकेंडों में लीक हो सकती है आपकी जानकारी
WhatsApp View Once Setting अगर आप भी वॉट्सऐप पर प्राइवेट डेटा शेयर करते हैं तो ये जानकारी आपके...
अबब! 10 कोटी रुपयांचा रेडा, असं याच्यात काय आहे खास पाहा । HPN MARATHI NEWS । 10 Crore Bull
अबब! 10 कोटी रुपयांचा रेडा, असं याच्यात काय आहे खास पाहा । HPN MARATHI NEWS । 10 Crore Bull
शोभा करंदलाजे केंद्रीय मंत्री का कोटा आगमन पर भाजपा कोटा द्वारा किया भव्य स्वागत
कोटा प्रवास पर पधारी शोभा करंदलाजे माननीय केन्द्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम तथा श्रम और रोजगार...
Gender change : ललिता के ललित और फिर पिता बनने की कहानी (BBC Hindi)
Gender change : ललिता के ललित और फिर पिता बनने की कहानी (BBC Hindi)