भारत पाकिस्तान सीमा पर जवानों ने बड़े उत्साह के साथ स्वाधीनता पर्व मनाया. श्रीगंगानगर के निकट हिंदुमलकोट पोस्ट पर बटालियन कमांडर दीपक मिंझ ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान जवानों ने तिरंगे को सलामी दी.कम्पनी कमांडर कमलेश कुमार रोलानियां ने बताया कि इस मौके पर आसपास के गांवों से स्कूली छात्र और ग्रामीण भी पहुंचे और कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि इस मौके पर बटालियन कमांडर द्वितीय दीपक मिंझ ने मौजूद लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और मिठाई का वितरण किया. डिप्टी कमांडेंट रविंद्र राठौड़ ने बताया कि भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित इस पोस्ट पर हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई और ग्रामीणों को इनके बारे में जानकारी दी गई. ग्रामीण अवतार सिंह ने बताया कि उन्हें भारत पाक सरहद पर इस कार्यक्रम में शरीक होकर उन्हें काफी अच्छा लगा. उन्होंने कहा कि सरहद पर तैनात जवान हर मौसम में देश की रक्षा करते हैं और इन जवानों की वजह से ही हमारा देश और प्रदेश सुरक्षित है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બાવન પાટીદાર સમાજ ઘર ખાતે યુવા સંવાદ કાર્યક્રમ
બાવન પાટીદાર સમાજ ઘર ખાતે યુવા સંવાદ કાર્યક્રમ
Wayanad Landslide: घने जंगल में गुफा में फंसा था आदिवासी परिवार, फरिश्ते बनकर पहुंचे वन अधिकारी, चार को बचाया
वायनाड। केरल के वायनाड में चार बच्चों समेत एक आदिवासी परिवार को वन अधिकारियों ने सुरक्षित...
Loose Motion को रोकने में बेहद असरदार हैं ये घरेलू नुस्खे, पेट की जलन भी करते हैं शांत
खानपान में थोड़ी भी लापरवाही पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं की वजह बन जाती है। अगर आप भी दस्त...