पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा एवं डीजीपी गौरव यादव मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर लोगों को संबोधित किया। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी लेने के लिए पंजाब ने बहुत भारी कीमत अदा की है। 80 फीसदी शहीद पंजाब से थे। देश की हरित क्रांति में पंजाब ने अहम योगदान दिया लेकिन उसकी भी भारी कीमत अदा करनी पड़ी है। मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी बोले 11 में से 10 खिलाड़ी पंजाब के थे .सीएम मान ने कहा कि भू जलस्तर 600 फीट पर जा गिरा है। पंजाब की आप सरकार ने पुराने जल स्रोतों को फिर से रिवाइव किया है। नहरों रजबाहों में पानी आया है और पाइप डालकर पानी को नहरों से खेतों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। आजादी का 78वां दिवस मनाया जा रहा है और इतने सालों में देश की पहली मालवा नहर का प्रोजेक्ट पंजाब में चालू किया गया। जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने निजी सेक्टर का जीवीके गोइंदवाल पावर प्लांट खरीद लिया है। अब पंजाब बिजली बेचने लगा है। पिछले कुछ महीनो में 300 करोड़ की बिजली बेची जा चुकी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કચ્છ ભુજ ના ચોર ને લાઠી પોલીસે પકડી પાડ્યો
પકડાયેલ આરોપીની વિગત આદમખાન બાદરખાન પઠાણ ઉ.વ.૩૦, ધંધો.મજુરી રહે.સામખીયાળી,તા.ભચાઉ,જી.કચ્છ...
गोलाघाट नगर स्थित ज्योतिर्मयी शिशु उद्यान के पेड़ों की कटाई पर व्यापक प्रतिक्रिया
असम के गोलाघाट नगर के बीचों बीच स्थित ज्योतिर्मयी शिशु उद्यान के प्रायः सौ साल पुरानी पेड़ के साथ...
जय भारत, जय संविधान #75YearsOfConstitution l Tarun Chugh । BJP
जय भारत, जय संविधान 🇮🇳#75YearsOfConstitution l Tarun Chugh । BJP
બેન્કિંગ એપને ટાર્ગેટ બનાવી રહ્યો છે 'સોવા' વાયરસ
#buletinindia #gujarat #F.I.R