जस्थान में 1 सीट पर राज्यसभा के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रदेश में 3 सिंतबर को एक सीट के लिए उपचुनाव होगा. इसके लिए नामांकन शुरू हो गए हैं. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के लोकसभा सदस्य चुने के बाद यह सीट रिक्त हो गई है. अब इस सीट पर किसे उतारा जाएगा. इसके लिए दिल्ली से लेकर जयपुर तक खूब मंथन हुआ. हालांकि यह यह चुनाव निर्विरोध ही होने की पूरी संभावना है. क्योंकि यह सीट जीतने के लिए बीजेपी के पास पर्याप्त बहुमत है. चुनाव आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने मंगलवार को मीटिंग भी ली. आपको बता दें राज्यसभा चुनाव के लिए 6 अगस्त को नोटिफिकेशन जारी किया गया था. आपको बता दें कांग्रेसी नेता केसी वेणुगोपाल का कार्यकाल 21 जून 2026 तक था. लेकिन उन्होंने केरल की अलाप्पुझा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. जिसके बाद उन्होंने राज्यसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया. प्रदेश में राज्यसभा की कुल 10 सीटों में से सिर्फ 1 सीट रिक्त है. इनमें कांग्रेस के पास 5 और बीजेपी के पास 4 सांसद हैं. अब उपचुनाव के बाद दोनों पार्टी के पास राज्यसभा में 5-5 सांसद हो जाएंगे. राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में कई नेताओं के नाम चर्चाओं में है. इनमें ज्योति मिर्धा, राजेंद्र राठौड़, विजय बैंसला समेत कई अन्य नामों की भी चर्चा है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Samsung Galaxy Z Flip 5 नए अवतार में लॉन्च, सभी वेरिएंट्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट; देखें ऑफर
Samsung के लेटेस्ट ऑफर के साथ Galaxy Z Flip5 स्मार्टफोन पर ग्राहक कैशबैक और अपग्रेड बोनस के साथ...
256GB स्टोरेज और 108MP कैमरा वाले POCO के इस गेमिंग फोन पर मिल रही तगड़ी डील, दनादन खत्म हो रहा स्टॉक!
Poco X5 Pro 5G Flipkart Discount Poco X5 Pro 5G को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की...
सेलू शहरात ६२ हजाराचा गुटखा जप्त
सेलू शहरातील अरब गल्ली परिसरातील पाण्याच्या टाकीजवळ प्रतिबंधित असलेल्या गोवा गुटखा घेऊन जात...
জনজাতিকৰণক লৈ দুৰ্গা পূজাৰ পিছতে আন্দোলনৰ হুংকাৰ
জনজাতিকৰণক লৈ দুৰ্গা পূজাৰ পিছতে আন্দোলনৰ হুংকাৰ