मानसूनी मेघ एक बार फिर से पूरे प्रदेश पर मेहरबान हो रहे हैं। राजधानी जयपुर में ही कल रात से ही झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। कल शाम को भी जयपुर में तेज बारिश हुई। वहीं आज सवेरे भी काली घटाएं आसमान में छाई हुई हैं व रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं पाली जिले के रायपुर में भी रात से ही बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा बूंदी जिले के हिंडौली में भी रात से ही बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर अभी जारी रहने की संभावना है। मौसम तंत्र बनने से बारिश का दौर पूरे प्रदेश में सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश की राजधानी जयपुर, जयपुर ग्रामीण, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, पाली मारवाड़, भरतपुर, अलवर, डीग, करौली, सवाई माधोपुर व टोंक जिलों में आज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। वहीं जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर डेम में भी पाली की आवक लगातार जारी है। ढूंढ नदी में 26 वर्ष बाद पानी का बहाव देखकर लोगों में खुशी है। जयपुर-आगरा राजमार्ग स्थित ढूंढ नदी में कानोता पुलिया तक मंगलवार शाम लगातार पानी की आवक हो रही थी। बुधवार सुबह पुलिया के पार पानी आने पर लोगों की भीड़ लग गई। ढूंढ नदी में पानी आने से बहाव क्षेत्र में मजदूर परिवारों की झोपड़ियां जलमग्न हो गई। नदी क्षेत्र में बने तीन कुओं के जलमग्न होने से कानोता में पीएचईडी द्वारा की जाने वाली पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। नदी में पानी की आवक होने से कुएं व स्टार्टर डूब गए है। नदी के आसपास लोगों की लापरवाही के चलते हादसा होने की संभावना है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हरियाणा चुनाव में सोनीपत में चुनाव की कमान संभाल रहे अनिल जैन तालेड़ा
हरियाणा चुनाव में सोनीपत में चुनाव की कमान संभाल रहे अनिल जैन तालेड़ा
हरियाणा भाजपा के प्रदेश...
भक्तों से एक पैसा नहीं लेते कथित भोले बाबा उर्फ़ नारायण साकार,लेकिन शहर-दर-शहर प्रॉपर्टी, महंगी कारें-प्राइवेट आर्मी...
बाबा अपने भक्तों से एक रुपया नहीं लेते थे, लेकिन बाबा का साम्राज्य शहर-दर-शहर फैला हुआ है. भक्तों...
सांसद के ड्राइवर को मिलेगा MLA का टिकट! मुरारीलाल मीणा की बेटी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
राजस्थान के 5 विधानसभा सीट पर उप-चुनाव होना है, जिसमें दौसा विधानसभा सीट भी शामिल है. दौसा से...
आम बजट का देशभर में प्रचार-प्रसार करेगी बीजेपी, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी सभी राज्यों में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया. संसद में मंगलवार को बजट पेश किया...
જૂનાગઢમાં મુસ્લિમ ભાવિક દર વર્ષે યોજે છે ગણેશ ઉત્સવ
જૂનાગઢમાં મુસ્લિમ ભાવિક દર વર્ષે યોજે છે ગણેશ ઉત્સવ