बूंदी। सिंध स्मृति दिवस और विभाजन की विभीषिका दिवस 14 अगस्त को सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में प्रातः 10 बजे आयोजित किया गया। जिसमें पंडित बृजसुंदर शर्मा सामान्य चिकित्सालय से 29 यूनट रक्तदान एकत्रित किया गया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवनी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया। सिन्धी समाज सचिव मुकेश माधवानी ने बताया कि विभाजन के समय सिन्धी समाज ने अपना सनातन धर्म बचाने के लिए अपना सब कुछ लुटा कर सिंध प्रान्त को छोड़कर विभाजित भारत में अलग-अलग शहरों में शरण ली थी। इसी को लेकर विश्व भर में सिंधी समाज द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित कर उन दिनों को याद किया जाता है। सिन्धु सभा के प्रवक्ता महेश चांदवानी बताया कि भारत के इतिहास का काला दिन था जिसका देश भर के सिंधी समाज को सबसे अधिक पीड़ा उठानी पड़ी थी। गिरिराज जी बौद्धिक प्रमुख कोटा महानगर, कुंज बिहारी बिलिया पूर्व जिलाध्यक्ष, सुरेश जिंदल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका, वरिष्ठ पार्षद हरिशंकर सैनी, मनीष सिसोदिया, कमलेश जी, सतीश मीणा, पवन नोसालिया, रुपेश शर्मा आदी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा संरक्षक बलराम वरयानी, अध्यक्ष महेश जैसानी, धर्मदास नरवानी, सिंधी समाज के अध्यक्ष मंगूमल टेकवानी, अमर कालरा मात्रशक्तियों में कोमल लालवानी मौजूद थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी का कोटा उत्तर नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा के नेतृत्व में किया भव्य स्वागत
विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ट्रेन नंबर 12432 राजधानी एक्सप्रेस से कोटा पहुंचे।
कोटा पहुंचने...
शाळेत दाखला आणि शिक्षण मदरशात याबाबत शिक्षण विभागाने नियंत्रण आणले पाहिजे - आंबदास दानवे
शाळेत दाखला आणि शिक्षण मदरशात याबाबत शिक्षण विभागाने नियंत्रण आणले पाहिजे - विरोधी पक्ष नेते...
Oscar 2023 में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से मिली गुनीत मोंगा, अवॉर्ड के लिए पीएम ने दी बधाई
फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने ऑस्कर 2023 में अवॉर्ड जीतकर भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान...
जेलेंस्की का दावा- जंग में रूस उतारेगा नॉर्थ कोरियाई सैनिक:इसी हफ्ते होगी तैनाती; पश्चिमी देश बोले- इससे जंग भड़केगी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को दावा किया कि रूस अब जंग में नॉर्थ कोरिया...
Upcoming MPVs In India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये 3 नई कॉम्पैक्ट एमपीवी, पढ़ें डिटेल्स
Maruti Suzuki की ओर से एक एंट्री-लेवल एमपीवी तैयार की जा रही है जिसका कोडनेम YDB है। ये जापान में...