राजस्थान में पेपर लीक मामले में एक के बाद एक कई खुलासे करने वाले स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एडीजी वीके सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनके साथ-साथ पेपर लीक माफियों को पकड़ने में अहम भूमिका अदा करने वाले प्रदेश 15 पुलिसकर्मी भी सम्मानित किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पुरस्कार की घोषणा की गई है। राजस्थान से एसओजी के एडीजी वीके सिंह के साथ एडिशनल एसपी देवाराम और सतीश कुमार यादव, उप कमांडेंट सुरेन्द्र सिंह, RPS दीप चंद सहारण, इंस्पेक्टर दीप्ति जोशी, जय सिंह राव, सब इंस्पेक्टर फतेह सिंह, मनीष चौधरी, प्लाटून कमांडर हरिओम सिंह, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्रा, आत्म प्रकाश खेरवाल, कांस्टेबल सोराज सिंह मीना, गुलजारी लाल और बल्लू राम को भी सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि वीके सिंह ने 8 महीने के कार्यकाल में 12 भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक गिरोह को लेकर कई मामलों के खुलासे किए हैं। अब तक एसओजी 100 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी है। वीके सिंह ने राजस्थान एसओजी के रूप में 26 जनवरी 2024 को पदभार संभाला था। गहलोत सरकार में 2019 से औसतन हर साल 3 पेपर लीक हुए हैं, जिससे 40 लाख छात्र प्रभावित हुए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अंडर 19 बालक बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता 19 से
अंडर 19 बालक बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता 19 से
बूंदी। जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में जिला...
ગરબા રમવાના પાસ પર 18% GST વસૂલવાના પગલા સામે ‘આમ આદમી પાર્ટી' અનોખી રીતે ગરબા રમી વિરોધ પ્રદર્શન
ગરબા રમવાના પાસ પર 18% GST વસૂલવાના પગલા સામે ‘આમ આદમી પાર્ટી' અનોખી રીતે ગરબા રમી વિરોધ...
Lok Kalyan Divas observed in Sonitpur, Minister Parimal Suklabaidys hands over Lok Seva Award to 3 awardees
Tezpur : Along with the rest of the state, Lok Kalyan Divas was observed by Sonitpur...
जलझूलनी एकादशी पर देव विमानों से निकाली डोल यात्रा
गांव रजवास में शनिवार को जलझूलनी एकादशी पर देव विमानों को डीजे व झालर शंख की गूंज के साथ डोल...