जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के पटनीटॉप पर्यटन स्थल के पास अकर के जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह आतंकवाद विरोधी अभियान मंगलवार शाम को शुरू हुआ था, जब सुरक्षाबलों को इस क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली। बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने वन क्षेत्र में छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। वैसे उधमपुर में बीते तीन दिन से गोलीबारी चलने की खबरे आ रही है। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, और अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का उद्देश्य इस क्षेत्र में छिपे हुए आतंकवादियों को पकड़ना या उन्हें मार गिराना है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है, और सुरक्षाबल सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं। आतंकवादी जम्मू डिवीजन के पहाड़ी जिलों में सेना, सुरक्षा बलों और नागरिकों पर घात लगाकर हमले कर रहे हैं। इस साल 21 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा किए गए 11 हिट-एंड-रन हमलों में सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों समेत 28 लोगों की हत्या हो चुकी है। इन हमलों के जवाब में सुरक्षाबलों ने 28 आतंकवाद-रोधी अभियान चलाए हैं। जम्मू डिवीजन के पर्वतीय क्षेत्रों में 40-50 कट्टर विदेशी आतंकियों के सक्रिय होने की सूचना के बाद, सेना ने इन इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुंछ, राजौरी, डोडा, उधमपुर, कठुआ, और रियासी जैसे पर्वतीय जिलों में 4,000 से अधिक पैरा कमांडो और पर्वतीय युद्ध में प्रशिक्षित सैनिकों को तैनात किया गया है। इन जवानों का उद्देश्य इन कठिन क्षेत्रों में आतंकवादियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखना और उन्हें समाप्त करना है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
वृक्षारोपण हेतु स्काउट गाइड ढोल की थाप के साथ पहुंचे लव कुश वाटिका
मुख्यमंत्री एवम शिक्षामंत्री राजस्थान सरकार के आह्वान पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड...
इनर व्हील ने वृद्धाश्रम में दीपावली उपहार किए भेंट
इनर व्हील ने वृद्धाश्रम में दीपावली उपहार किए भेंट
बूंदी। आसरा वृद्ध आश्रम को वर्ष पर्यंत अपनी...
वरली-मटका-जुगार’ विरुद्ध वाशिम पोलीस दल सजग ; वर्षभरात ५९७ प्रकरणांमध्ये पंधराशेच्या वर आरोपींवर गुन्हे दाखल
दि.२०.०८.२०२२ रोजी वाशिम पोलीस घटकातील पो.स्टे.मालेगाव, पो.स्टे.मंगरूळपीर व पो.स्टे.मानोरा हद्दीत...
मुंबई - गोवा महामार्गासाठी कोकणवासीय आक्रमक भूमिका; थेट मंत्रालयासह वर्षा बंगल्यासमोर करनार आंदोलन
मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामासाठी आता कोकणवासीय चाकरमानी मुंबईत एकवटले आहेत. जनआक्रोश...