राजस्थान पुलिस ने एक व्यक्ति को दहेज उत्पीड़न करने और फोन पर पत्नी को तीन बार तलाक कह कर संबंध विच्छेद करने के बाद पाकिस्तान की महिला से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.हनुमानगढ़ के पुलिस उपाधीक्षक (अजा-अजजा प्रकोष्ठ) रणवीर सिंह ने बताया कि हनुमानगढ़ के भादरा की रहने वाली फरीदा बानो (29) ने पिछले महीने अपने पति रहमान (35) के खिलाफ तीन बार तलाक कह कर संबंध विच्छेद करने तथा दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की महिला से शादी करने का आरोपी रहमान कुवैत में था तथा सोमवार को जयपुर हवाई अड्डे पहुंचा था. उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ पुलिस के दल ने आरोपी रहमान को जयपुर हवाई अड्डे से हिरासत में लिया और मंगलवार को प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी रहमान और फरीदा बानो की 2011 में शादी हुई. दंपत्ति का एक बेटा और एक बेटी है. बाद में रहमान कुवैत गया तथा वहां ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काम करने लगा. इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात पाकिस्तानी महिला महविश से हुई तथा उसने सऊदी अरब में उससे शादी कर ली. उन्होंने बताया कि महविश पिछले महीने पर्यटक वीजा पर चूरू आई और फिलहाल रहमान के माता-पिता के साथ रह रही है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी महिला महविश के चूरू आने के बाद हनुमानगढ़ में अपने माता-पिता के साथ रह रही फरीदा बानो ने रहमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
হাজং জনগোষ্ঠীৰ পৰম্পৰাগত নৃত্য
হাজং জনগোষ্ঠীৰ পৰম্পৰাগত নৃত্য
কৃষ্ণাইৰ মোলানডুবি গাওঁ পঞ্চায়তৰ অন্তৰ্গত গ্ৰাম্য পথৰ পয়ালগা ৰূপ
কৃষ্ণাইৰ মোলানডুবীত পথৰ অৱস্থা৷
Vivo V30 Pro की फरवरी में होने जा रही एंट्री, लॉन्चिंग डेट से हटा पर्दा
वीवो अपने ग्राहकों के लिए Vivo V30 Pro लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को इसी महीने लॉन्च किया जा...
5 स्टार रेटिंग वाली Tata Altroz की बढ़ती डिमांड, खरीदने से पहले यहां जानें आपको कितना करना पड़ेगा इंतजार
Tata Altroz को 5 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इस कार में रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX...